Bhopal News: प्रेम प्रसंग के चलते माता-पिता ने कर दिया नाबालिग का बाल-विवाह

Share

Bhopal News: प्रेमी ने किया था दुष्कर्म, उसके भी खिलाफ प्रकरण दर्ज किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। राजधानी में बेहद सनसनीखेज एक मामला सामने आया है। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड के अलावा महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। कोलार रोड थाना पुलिस ने बाल विवाह का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि नाबालिग के साथ हुई ज्यादती के मामले में उसके पति और प्रेमी को आरोपी बनाया गया है।

माता-पिता और पति को आरोपी बनाया

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 16 साल है। उसका कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था। यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने सीहोर में रहने वाले एक युवक के साथ उसकी फरवरी, 2026 में शादी करा दी। पीड़िता ससुराल से वापस लौटी तो उसके प्रेमी ने महिला थाने (Mahila Thana) में जाकर प्रकरण दर्ज कराने की सलाह दी। उसका कहना था कि उसका उम्र बालिग नहीं थी इसके बावजूद शादी करा दी गई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। जिसके बाद कोलार रोड थाना पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी और उसके पति के खिलाफ ज्यादती, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं कोलार रोड थाना पुलिस ने बाल विवाह करने का प्रकरण दर्ज करते हुए उसके माता-पिता और पति को आरोपी बनाया। इस मामले में कोलार रोड थाने में महिला अधिकारी नहीं होने के कारण पूरे प्रकरण की विवेचना और जांच करके कार्रवाई करने का जिम्मा महिला थाने के निरीक्षक को सौंप दिया गया। पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता को 24 अप्रैल  को गिरफ्तार किया है। परिवार दलित हैं और काफी अशिक्षित भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मानसरोवर डेंटल कॉलेज छात्र की हादसे में हुई मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!