Rani Kamlapati GRP News: निशातपुरा रेलवे स्टेशन के पास आऊटर पर ट्रेन धीमी होने पर उठाया जाता है फायदा, सर्वाधिक वह ट्रेने रोकी जाती है जो भोपाल की बजाय रानी कमलापति में रुकती है

भोपाल। निशातपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक आऊटर पर धीमी होने वाली ट्रेनों में वारदात करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बदमाशों ने एक अन्य महिला का सामान चोरी किया है। यह महिला भी त्रिशताब्दी एक्सप्रेस में सवार थी। यह ट्रेन का स्टापेज सिर्फ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati GRP News) पर है। इसी ट्रेन में चार दिन पहले भी महिला से झपटमारी हुई थी।
ट्रॉली बैग हुआ चोरी
रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) के अनुसार इस संबंध में रिपोर्ट नागपुर स्टेशन (Nagpur Station) पर हुई थी। शिकायत रोशनी यादव पति कपिल यादव उम्र 26 साल ने दर्ज कराई है। वह नागपुर (Nagpur) में ही रहती है। वारदात 6 अप्रैल को हुई थी। चोरी की घटना त्रिशताब्दी एक्सप्रेस (Trishatabdi Express) के एस-5 कोच में हुई थी। रोशनी यादव (Roshni Yadav) ने बताया कि उसका ट्रॉली बैग (Trolley Bag) चोरी गया है। जिसके भीतर मिनी पर्स था। उसमें आधार, पैन, एटीएम कार्ड समेत अन्य आईडी थी। ओप्पो मोबाइल, नकदी 12 हजार रुपए, सोने की रिंग, चांदी की रिंग समेत अन्य सामान हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 61 हजार रुपए बताई है। चोरी का पता ट्रेन (Train) जब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पहुंची तो हुआ था। रोशनी यादव इंदौर से नागपुर के बीच यात्रा कर रही थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।