Bhopal News: हमीदिया अस्पताल से लाखों रुपए के उपकरण चोरी

Share

Bhopal News: लाखों रुपए का पैसा लेकर निगरानी करने वाली एजाइल सिक्योरिटी फोर्स कंपनी की साख पर बन आई

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्रोसिस विभाग के भीतर से ताला तोड़कर लाखों रुपए के कीमती उपकरण चोरी चले गए। उपकरण चालू अवस्था में थे जिनकी बिजली बंद करने के बाद उसे खोलकर निकाला गया। इस कारण हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) प्रबंधन ने सुरक्षा देने वाली निजी एजेंसी की भूमिका पर संदेह उठाए हैं। यह मामला उसी एजेंसी के जरिए भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाने को भेज दिया गया है। पुलिस के अधिकारी सीसीटीवी कैमरे की मदद से वारदात करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बिजली सप्लाई बंद कर की चोरी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात 15 से 16 अप्रैल के बीच अंजाम दी गई थी। जिसकी आंतरिक जांच हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) प्रबंधन करता रहा। चोरी गए माल में एमए मशीन का पॉवर पैनल, कंट्रोल पैनल, ट्रांसफार्मर, तीन पंखे, मरीजों के लिए इंतजार वाली पांच सीटर लोहे की कुर्सी, एसी आउट डोर, एमए मशीन की वायरिंग में काम आने वाला 40 मीटर लंबा कैबल समेत अन्य हैं। यह सारा सामान रेडियोडायग्नोसिस विभाग (Radiodiagnosis Department) की निगरानी में कमरा नंबर आठ के भीतर था। चोरी की वारदात दोपहर तीन बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे के बीच अंजाम दी गई है। पुलिस इस मामले में सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल के आऊउसोर्स कर्मचारियों पर संदेह जता रही है। दरअसल, चोरी गए माल का कुल वजन ही तीन क्विंटल हैं। जिसके लिए चार पहिया वाहन का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। वारदात में पांच से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि एमए मशीन चालू अवस्था में थी। उसे जब चोरी किया गया तब उसकी बिजली सप्लाई को बंद करने के बाद उसके अलग-अलग उपकरणों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध करने पर तीन साल की बच्ची को मारने की धमकी

हमीदिया अस्पताल प्रबंधन से मांगी संदेहियों की सूची

पुलिस का मानना है कि इस तकनीक के जानकार ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसके संबंध में कई संदेहियों की सूची बनाकर जानकारी हमीदिया अस्पताल प्रबंधन से मांगी जा रही है। चोरी गया माल लगभग 15 लाख रुपए कीमत का है। वारदात होने के बाद 21 अप्रैल को शिकायत थाने को दी गई। यह शिकायत गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के रेडियोडायग्नोसिस के एचओडी के हस्ताक्षर से जारी था। उन्होंने चोरी गए संपत्तियों का विवरण बनाकर एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्रायवेट लिमिटेड (Agile Security Force Pvt. Ltd.) को दी। यह कंपनी जहां चोरी हुई उसके उपकरणों की सुरक्षा निगरानी का काम देखती है। कंपनी की तरफ से थाने में रवि गुप्ता पिता स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण गुप्ता उम्र 33 साल ने आवेदन दिया था। कोहेफिजा थाना पुलिस ने उसके ही आवेदन पर 23 अप्रैल को चोरी का मामला 210/26 दर्ज कर लिया है। रवि गुप्ता (Ravi Gupta) निशातपुरा स्थित करोंद में आशियाना कॉलोनी (Ashiyana Colony) में रहते हैं। मामले की जांच एसआई सर्वेश सिंह (SI Sarvesh Singh) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: निगरानी बदमाश से मिली पिस्टल
Don`t copy text!