Bhopal News: होटल की पूर्व कर्मचारी ने कराया मौजूद रिसेप्शनिस्ट का बलात्कर

Share

Bhopal News: कमरा बुक करने के बहाने आए दो लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने सूझबूझ से पीड़िता को मुक्त कराकर साजिश रचने वाली मुख्य महिला को दबोचा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। होटल की एक महिला रिसेप्शनिस्ट से कमरे में बंधक बनाकर ज्यादती की सनसनीखेज वारदात हुई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपियों ने युवती को कमरे में बंधक बनाकर उसे निर्वस्त्र करके ज्यादती की है। यह पूरी वारदात होटल में काम करने वाली पूर्व रिसेप्शनिस्ट के कहने पर अंजाम दी गई। जिसे पुलिस ने सूझबूझ तरीके से दबोच लिया है।

साजिश के तहत कराया युवती का बलात्कार

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती की उम्र 23 साल है। वह मूलत: छतरपुर (Chatarpur) की रहने वाली है। यहां गुलमोहर (Gulmohar) इलाके में किराए से रहती है। वह होटल में पहले रिसेप्शनिस्ट (Receptionist) का काम करती है। उसे होटल संचालक जब पूर्व रिसेप्शनिस्ट विनीता नहीं होती थी तब बुलाता था। वह 1 अप्रैल से काम करने गई थी। उसके बाद होटल संचालक ने उसे निकाल दिया। पूर्व रिसेप्शनिस्ट चली गई तो पीड़िता को काम पर रख लिया। वारदात 24 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे हुई। होटल में दो लड़के आए। उन्होंने कमरा बुक किया तो पीड़िता ने कमरा नंबर 106 दे दिया। उसमें बाथरुम बाहर होने के कारण युवकों ने उसमें जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कमरा नंबर 102 दिया। वह उन्हें कमरा दिखा रही थी तभी उसे धक्का देकर दोनों युवकों ने होटल (Hotel) के कमरे में अंदर कर लिया। वहां उसका मुंह और हाथ पैर बांधकर उसको निर्वस्त्र किया गया। उसकी पहनी हुई टीशर्ट और जींस उतारने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान एक आरोपी बिट्टू नाम लेकर पुकार रहा था। वारदात के बाद उस कमरे में विनीता राजपूत (Vineeta Raput) आई। इसके बाद वह उसको धमकाते हुए कपड़े पहनाकर अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में बैठे व्यक्ति की मौत

एफआईआर में कई जगह तकनीकी पेंच

यह जानकारी पुलिस को जनता के माध्यम से पता चली। पुलिस ने पूर्व रिसेप्शनिस्ट का नंबर तलाशा। उसे फोन लगाया तो उसका कहना था कि उसने किसी का अपहरण (Kidnap) नहीं किया। वह उसकी सहेली है और वह पार्टी करने जा रही है। लेकिन, पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ अपहरण करने की शिकायत हुई है। इसलिए यकीन दिलाना है तो पीड़िता को नजदीक किसी थाने में ले जाकर उसकी पुलिसकर्मी के सामने कोलार रोड थाना प्रभारी से बातचीत कराई जाए। इसलिए विनीता स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) पहुंची और पुलिस कर्मी से फोन लगाने के लिए बोला। उन्होंने फोन लगाया तो टीआई बोले दोनों युवतियों को दबोच लिया जाए क्योंकि मामला अपहरण का है। जिसके बाद कोलार रोड आधी रात स्टेशन बजरिया थाने पहुंची। वहां पीड़िता ने पूरी सच्चाई बताई। इस मामले में अभी होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है। क्योंकि विनीता का उसके साथ अफेयर होने की बात सामने आई है। लेकिन, होटल संचालक नई रिसेप्शनिस्ट पर डोरे डाल रहा था। यह पता चलने पर विनीता ने अपने दो साथियों की मदद से यह योजनाबद्ध तरीके से ज्यादती कराई। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 238/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Pyare Miyan Case में अब फंसी उसकी दो बीवियां और बेटा
Don`t copy text!