Bhopal News: रेलवे ट्रैक और फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, पीएम के लिए भेजा शव

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया और ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को एक व्यक्ति की लाश पटरी पर तो दूसरे युवक की लाश फांसी के फंदे पर मिली थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए भेज दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की तरफ से जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
पत्नी से विवाद करके निकला था
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल की शाम लगभग चार बजे विद्या नगर (Vidya Nagar) के नजदीक रेलवे पटरी (Railway Track) पर एक व्यक्ति की लाश होने की सूचना मिली थी। मौके पर एसआई गंगाराम वर्मा (SI Gangaram Verma) जांच करते उससे पहले वहां एक युवक आया जिसने अपना पिता उसे बताकर बिलखने लगा। शव की पहचान अमर सिंह पिता दिलीप सिंह उम्र 50 साल के रुप में हुई। वह शाहपुरा (Shahpura) स्थित मल्टी में रहता था। अमर सिंह (Amar Singh) राज मिस्त्री का काम करता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। वह घर से दस्तावेज लेकर निकला था। बागसेवनिया पुलिस ने मर्ग 26/26 कायम कर लिया है। इधर, ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित जागृति कॉलोनी (Jagrati Colony) में एक युवक ने फांसी लगा ली। शव की पहचान विपुल पांडेय पिता स्वर्गीय प्रमोद पांडेय उम्र 19 साल के रुप में हुई। वह पढ़ाई करता था। उसकी मनोस्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। मामले की जांच करने हवलदार माजिद खान (HC Mazid Khan) पहुंचे थे। पुलिस को पता चला है कि विपुल पांडेय पिता के निधन के बाद परेशान रहता था। उसकी मां मैदामिल में स्थित एक कारखाने में नौकरी करने जाती थी। शनिवार शाम वह काम से लौटी तो बेटा विपुल पांडेय फांसी के फंदे पर लटका मिला। विपुल पांडेय (Vipul Pandey) परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस को दोनों ही घटनाओं में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐशबाग पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।