Bhopal News: खुदकुशी से पूर्व वीडियो पोस्ट कर ओयो होटल के कमरे में लगाई फांसी

Share

Bhopal News: सात महीने पहले जिससे प्रेम विवाह किया उसे आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करने के बाद एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसकी लाश होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली। वीडियो में मरने वाला युवक अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार बता रहा है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहपुरा थाना पुलिस कर रही है। इधर, स्टेशन बजरिया इलाके में भी एक युवक ने खुदकुशी कर ली है।

सात महीने पहले किया था प्रेम विवाह

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार विकास हिरवे पिता राजेश हिरवे उम्र 24 साल सलैया इलाके में किराए से रहता है। वह 25 अप्रैल की दोपहर भरत नगर (Bharat Nagar) स्थित बसंत कुंज(Basant Kunj)  के नजदीक ओयो होटल (OYO Hotel) में पहुंचा। विकास हिरवे (Vikas Hirve) को कमरा नंबर 106 दिया गया। उसने भीतर जाकर इंस्टाग्राम में सुसाइड वाला वीडियो (Video) बनाया। यह जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस तक जानकारी पहुंची। जिसके बाद विकास हिरवे को तलाशते हुए पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को उसकी बाइक (Bike) होटल के बाहर ही मिली है। वीडियो में उसने कहा है कि पत्नी स्नेहा सौलंकी (Sneha Solanki) से सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था। वह एक महीने से उसे तंग कर रही है। दस्तावेज और जेवरात मायके भेज दिए। उसकी वजह पूछने पर उसे गुमराह किया गया। वह मारपीट के झूठे आरोप लगाकर बदनाम भी कर रही थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 18/26 कायम करके शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मायके गई थी पत्नी पति फांसी पर झूला

पत्नी मायके गई थी

इधर, स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव की पहचान नीरज सिंह पिता राम सिंह उम्र 36 साल के रुप में हुई है। वह विजय नगर (Vijay Nagar) में रहता था। वह बैनर फ्लैक्स बनाने और लगाने का काम करता था। घटना से पहले नीरज सिंह (Neeraj Singh) की पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। उसने 26 अप्रैल दोपहर फांसी का फंदा लगाया था। परिजन उसे फंदा काटकर अस्पताल ले गए थे। स्टेशन बजरिया पुलिस ने मर्ग 15/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार सूर्यमणि द्विवेदी (HC Suryamani Diwedi) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!