Bhopal News: जीजा के घर पारिवारिक कलह से जूझ रही बहन को लेकर समझाने गया था पीड़ित

भोपाल। पारिवारिक कलह से जूझ रही बहन के ससुराल जाना एक भाई को महंगा पड़ गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा इलाके में हुई। यहां युवक को उसकी ही बहन के सामने तलवार मारकर बुरी तरह से लहुलूहान किया गया। इस मामले में बहन के ससुराल के अन्य रिश्तेदार भी आरोपी बनाए गए हैं।
बहन के जेठ ने किया तलवार से हमला
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित दानिश अली पिता जाकिर अली उम्र 27 साल है है। वह निशातपुरा (Nishatpura) स्थित नवाब कॉलोनी (Nawab Colony) में रहता है। उसे तलवार से किए गए वार के कारण हाथ में लगा है। इसके अलावा हाथ की कलाई और बाएं कंधे में वार लगने से वह लहूलुहान हो गया। तलवार से हमला बहने के जेठ वसीम खान (Waseem Khan) ने किया था। हमले की घटना 25 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे हुई थी। पुलिस ने इस मामले में बहन की सास रेशमा और जेठ वसीम खान को पुलिस ने आरोपी बनाया है। बीच-बचाव करते वक्त दानिश अली (Danish Ali) की बहन भी जख्मी हुई है। वह परिवार के साथ बहन से सुलह कराने के लिए मंगलवारा स्थित छावनी रपटे के पास पहुंचा था। मंगलवारा थाना पुलिस ने प्रकरण 47/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई भी जा सकती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।