Bhopal News: दस साल पुराना बताकर कीमतों पर पेंच मार रही पुलिस, संदिग्धों का नहीं मिला अब तक सुराग

भोपाल। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का माल समेट ले गए। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस के पास संदेहियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस कीमतों पर सीधे रकम बताने की बजाय उसे दस साल पुराना बताकर उसकी कीमतों का कम आंकने का प्रयास कर रही है।
शादी में मिले जेवरात ले गए चोर
इस संबंध में चेतराम साहू पिता परशुराम साहू उम्र 38 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। चोरी की वारदात माता मंदिर के नजदीक सीआई होम्स (CI Homes) के पीछे टीटी नगर (TT Nagar) में हुई है। चेतराम साहू (Chetram Sahu) घटना के वक्त कजलीखेड़ा (Kajlikheda) में रहने वाले भाई के पास गए हुए थे। वह इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। नजदीक ही ससुर शंकरलाल साहू (Shankarlal Sahu) भी रहते हैं। उन्होंने मकान का ताला टूटा हुआ देखकर खबर दी थी। चोरी की वारदात 25 अप्रैल से 26 अप्रैल की सुबह छह बजे के बीच अंजाम दी गई है। दरअसल, इस दौरान पीड़ित ने अपने घर आकर निरीक्षण किया था। अलमारी से चांदी की चेन, कमरबंद, दो जोड़ी पायल, सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक कान का टॉप्स सोने का, चार सोने की चूड़ियां, छह हजार रुपए ले गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी गई संपत्ति दस साल पहले शादी में चेतराम साहू को मिली थी। टीटी नगर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण 251/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।