Bhopal News: बलात्कार पीड़िता ने स्पीड पोस्ट करके खोले कई राज

Share

Bhopal News: पांच साल से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था शोषण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बलात्कार का सनसनीखेज प्रकरण राजधानी भोपाल (Bhopal News) की स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने दर्ज किया है। इस मामले में चौंका देने वाला तथ्य यह है कि इसकी शिकायत स्पीड पोस्ट के जरिए पीड़िता ने थाने को दी थी। क्योंकि आरोपी उसके ही घर के पास रहता था। वह उस पर निगाह रखता था। यह पता चलने पर पुलिस ने स्पीड पोस्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। शहर में इस तरह का यह पहला मामला है।

नाबालिग को वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

थाना प्रभारी शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav) ने बताया कि पीड़िता जब सौलह साल की थी तब घर के सामने रहने वाला आरोपी उसके घर आता-जाता था। पीड़िता के भाई से उसकी दोस्ती थी। इसलिए किसी व्यक्ति को शक नहीं होता था। आरोपी ने उसके नाबालिग अवस्था में कपड़े बदलते हुए वीडियो (Video) बना लिया था। जिसको वह वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहा था। यह पूरा मामला पीड़िता ने तब उजागर किया जब उसके माता-पिता ने रिश्ते की बात चलाई। जिस कारण वह उसको एक दिन झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां ले जाकर आर्य समाज मंदिर में उसने जबरिया शादी कराई। उसका कहना था कि यदि वह कुछ बोलेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद वह उसको जबरिया किराए के कमरे में ले गया। उसने अपने साथ युवती को रख लिया। उसका फोन छीनकर बातचीत करने से इंकार करने लगा। परिवार बेटी को तलाश रहा था। इसी दौरान आरोपी की हरकतों को लेकर पीड़िता ने स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस को स्पीड पोस्ट के जरिए पूरा घटनाक्रम बताकर राज उजागर कर दिया। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने बताया कि ज्यादती का यह घटनाक्रम अगस्त, 2020 से लगातार जारी था। इसलिए आरोपी के खिलाफ ज्यादती पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 104/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईटीआई के वाॅशरूम में कपड़े बदल रही छात्रा का वीडियो बनाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!