Bhopal News: एक्टिवा सवार ने अपाचे बाइक को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: सड़क हादसे में सेज कॉलेज का छात्र जख्मी, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार एक्टिवा ने अपाचे बाइक में टक्कर मार दी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। बाइक पर दो युवक सवार थे। जिनमें एक छात्र है जिसे गंभीर चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक्टिवा सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन दो अस्पतालों में चल रहा है ट्रीटमेंट

कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 7 फरवरी की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसकी शिकायत शिखर सिन्हा पिता रितेश सिन्हा उम्र 19 साल ने दर्ज कराई है। वह सागर गोल्डन पाम कॉलोनी (Sagar Golden pam Colony) में रहता है। शिखर सिन्हा (Shikhar Sinha) ने बताया कि वह सेज कॉलेज (Sage College) में बीटेक कर रहा है। वह अपनी अपाचे बाइक एमपी—04—जेडई—6110 से बागसेवनिया की तरफ जा रहा था। उसके साथ दोस्त मानस शर्मा (Manas Sharma) भी सवार था। वह जब लहारपुर मार्केट के पास पहुंचा तो एक्टिवा एमपी—04—यूजे—0916 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिखर सिन्हा के नाक और दाहिने पैर में चोट आई है। उसको पहले माउंट अस्पताल (Mount Hospital) ले जाया गया। जिसके बाद हिमालय अस्पताल (Himalaya Hospital) में उसका सिटी स्केन किया गया। पुलिस ने बयानों के आधार पर 25/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और दुर्घटना में जख्मी होने का मामला) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फोटो स्टूडियो संचालक की मौत
Don`t copy text!