Bhopal News: नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने की ज्यादती

Share

Bhopal News: जन्म के बाद पिता छोड़कर चला गया, मां को बताई पिता की पूरी कहानी, थाने पहुंची मां—बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। नाबालिग किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुराचार किया। वह कई दिनों से ऐसा कर रहा था। यह सनसनीखेज घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग ने पूरी कहानी मां को बताई। जिसके बाद वह उसको लेकर पुलिस थाने पहुंची।

महिला अधिकारी को बताई पीड़िता ने पूरी कहानी

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी (TI Nilesh Awasthi) ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है। पीड़िता की उम्र सौलह साल है। वास्तविक पिता लगभग पंद्रह साल पहले पत्नी को छोड़कर जा चुका है। आरोपी ने सबसे पहले मार्च, 2023 में ज्यादती की थी। यह सिलसिला 18 जून तक चला। इस दौरान करीब तीन—चार बार सौतेले पिता ने ज्यादती की। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 295/23 धारा 376—2—एन/376—2—एच/506/5एल/5एन/6 (कई बार ज्यादती, सौतेले पिता की ज्यादती, धमकाना और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत और एफआईआर दर्ज करने में एसआई योगिता जैन (SI Yogita Jain) की थाना पुलिस ने मदद ली।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो स्थानों से साढ़े तीन लाख रूपए का माल चोरी 
Don`t copy text!