Bhopal Fraud News: कृषि आदान विक्रेता को डीलर ने थमाया जाली साइन वाला चेक

Share

Bhopal Fraud News: तीन साल से चक्कर काट रहे पीड़ित के आवेदन पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। कृषि आदान विक्रेता के साथ लगभग साढ़े छह लाख रुपए से ज्यादा की रकम का फर्जीवाड़ा चेक के जरिए किया गया। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News)  शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। इस मामले की शिकायत तीन साल पहले कारोबारी ने पुलिस से की थी। जिसमें अब जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी डीलर है जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

हस्ताक्षर गलत होने से बाउंस हुआ चेक

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार आकाश दुबे पिता आनंद मोहन दुबे उम्र 43 साल हैं। वे शाहपुरा स्थित गुलमोहर कॉलोनी (Gulmohar Colony) में रहते हैं। उन्होंने जून, 2023 में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। आकाश दुबे (Akash Dubey) की ग्रो सेफ कैमिकल्स प्रायवेट लिमिटेड (Grow Safe Chemicals Private Limited) नाम की कंपनी हैं। यह कंपनी कृषि से संबंधित उत्पाद बेचती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के हसोद में रहने वाले पुरुषोत्तम लाल साहू (Purshottam Lal Sahu) को कंपनी की डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी थी। उनकी वहां पर जय कृषि केंद्र (Jai Krishi Kendra) नाम से कंपनी हैं। उन्होंने जब एमओयू किया था तब पुरुषोत्तम लाल साहू ने जो हस्ताक्षर सत्यापित किए थे वह अलग निकले। यह बात उन्हें तब पता चली जब पुरुषोत्तम लाल साहू ने छह लाख, 54 हजार 420 रुपए का चेक (Check)  दिया। यह चेक जनवरी, 2020 में दिया गया था। वह चेक खाते में डाला गया तो हस्ताक्षर गलत होने से बाउंस हो गया। जिसके चलते उन्होंने थाने से शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस के पूर्व अधिकारियों का कहना था कि मामला सिविल का है। हालांकि पीड़ित ने बताया कि यह सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया फर्जीवाड़ा है। पुलिस थाने में कई बार शिकायत उन्होंने की थी। जब वह नहीं माने तो अफसरों से शिकायत की गई थी। जिसके बाद शाहपुरा थाना पुलिस ने जालसाजी और गबन का प्रकरण 166/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!