Bhopal News: राजधानी में बर्बरता की हदें पार

Share

Bhopal News: युवक को नग्न करके अधमरा होने तक पीटा फिर उसके मुंह पर पेशाब किया,जिस दिन कलेक्टर—कमिश्नर पुराने शहर का दौरा करके कानून—व्यवस्था की कमी का पता लगा रहे थे उसी दिन नए शहर में हुई वारदात,थाना बेखबर, प्रभारी ने फोन ही नहीं उठाया, एसीपी बोलीं आज ही अवकाश से लौटी हूं मामले को देखती हूं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के सोशल मीडिया में ​रुह कंपा देने वाले बदमाशों के वीडियो वायरल हुए हैं। जिस तरह से एक युवक से बर्बरता की जा रही है वह दतिया कांड को भी पीछे धकेलना वाला है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। वारदात उस दिन हुई जब भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार पुराने शहर की कानून—व्यवस्था की समीक्षा करने पैदल भ्रमण पर आधी रात को निकले थे। युवक को अधमरा होने तक चेहरे पर चप्पल, पैर मारकर बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद उसके शरीर के पूरे कपड़े उतारकर दोनों पैरों से घसीटकर मारा—पीटा गया। इसके बाद उसके चेहरे पर एक बदमाश ने यूरिन भी किया। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

कुछ दिन पहले ही जमानत पर आए थे बदमाश

जानकारी के अनुसार यह वारदात कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) बस्ती के पास मैदान में हुई है। वीडियो (Video) बनाने वाले व्यक्ति समेत पांच लोग बर्बरता करते हुए उसमें दिखाई दे रहे हैं। वारदात में शामिल प्रेम थामा (Prem Thapa) , गट्टू पिस्टल (Guttu Pistol) के अलावा एक नाबालिग का नाम सामने आया है। प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल कुछ दिन पहले ही अलग—अलग मामलों में जमानत पर बाहर आए हैं। जिसके साथ बर्बरता हुई है उसका नाम यश बताया जा रहा है। हमले के पीछे बदमाशों के दो गुटों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई को बताया जा रहा है। बर्बरता का शिकार यश के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वह उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल (Umesh Bam Lahari, alias Mitthulal) गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। वीडियो 28 अप्रैल को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जो काफी हिंसा से भरा हुआ है। घटना दो दिन पूर्व की है। इस मामले में थाना प्रभारी निरुपा पांडे (TI Nirupa Pandey) से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने जवाब देने की बजाय फोन काट दिया। वहीं एसीपी टीटी नगर अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) को संपूर्ण जानकारी देकर प्रकरण दर्ज होने अथवा नहीं होने को लेकर प्रति​क्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि वे 29 अप्रैल को ही अवकाश से लौटी हैं। उनके संज्ञान में इस तरह का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। उन्होंने जानकारी को गंभीरता से लेकर मामले को देखने और उसमें कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। बहरहाल, यह वीडियो (Video) जितनी तेजी से वायरल हो रहा है उससे राजधानी की कानून—व्यवस्था को लेकर किए जा रहे सारे प्रयोगों की मैदानी हकीकत को बयां कर रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कचरा फेंकने को लेकर खूनी संग्राम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!