Bhopal Cyber Fraud: तीन किस्त में महिंद्रा शोरुम मैनेजर के खाते से निकले तीन लाख रुपए से अधिक की रकम

भोपाल। डीमार्ट कंपनी की एप डाउनलोड करके आकर्षक डिस्काउंट के लालच में आकर एक व्यक्ति ने तीन लाख, दस हजार रुपए से ज्यादा की रकम गंवा दी। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसकी केस डायरी अब भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के अशोका गार्डन थाने को भेजी गई। पीड़ित महिंद्रा शोरुम में मैनेजर हैं।
डाउनलोड करते ही कई तरह के ओटीपी आने लगे
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार अमित कुमार द्विवेदी पिता रमा गोविंद द्विवेदी उम्र 38 साल के साथ फर्जीवाड़ा 9 अप्रैल को हुआ था। वे एकतापुरी कॉलोनी (Ektapuri Colony) में रहते हैं। उनके मोबाइल (Mobile) पर डीमार्ट कंपनी (DMart Company) का एप डाउनलोड करने के लिए बोलते हुए एक फाइल भेजी गई थी। वह सायबर फ्रॉड करने वाले गिरोह की तरफ से भेजी गई एपीके फाइल (APK File) थी। जिसको डाउनलोड करते ही उनके मोबाइल पर कई तरह के ओटीपी आने लगे। इसके अलावा उनके सारे मोबाइल कॉल फॉरवर्ड पर चले गए। जिस कारण वह तुरंत शिकायत करके खाता ब्लॉक भी नहीं कर सके। अमित कुमार द्विवेदी (Amit Kumar Diwedi) कुछ समझते और निर्णय लेते उससे पहले उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से तीन किस्त में तीन लाख, 10 हजार, 800 रुपए निकल गए। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुए उनकी जानकारी जुटा रही है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण 187/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।