Bhopal News: नींबू निचोड़ने वाला राफटा सिर पर मारा

Share

Bhopal News: अंडे का ठेला लगाने वाले समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चाय-नाश्ता होटल चलाने वाले एक युवक को नींबू निचोड़ने वाला राफटा सिर पर मारकर बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। इससे पहले अंडे का ठेला लगाने वाले से गल्ले से पैसा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को आरोपी बनाया है।

गल्ले से रकम निकालने को लेकर हुआ विवाद

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार हमले में बादल यादव पिता स्वर्गीय अशोक यादव उम्र 29 साल जख्मी है। वह बरखेड़ी के जोगीपुरा (Jogipura)  में रहता है। हमले की वारदात 27 अप्रैल की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। बादल यादव (Badal Yadav) शराब दुकान के पास चाय-नाश्ते की होटल चलाता है। वह एक्सटॉल तिराहे के पास अंडे का ठेला लगाने वाले विनोद जोगी (Vinod Jogi) के पास पहुंचा। उससे दो अंडे मांगे थे। इस दौरान विनोद जोगी ने उससे कहा कि गल्ले से बादल यादव ने रकम निकाली है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वह मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान उसके दोस्त अंकित यादव (Ankit Yadav) और दो अन्य भी वहां आ गए। सभी मिलकर उसे बुरी तरह से पीटने लगे। मारपीट के दौरान विनोद जोगी ने नींबू निचोड़ने के काम आने वाला लकड़ी का राफटा उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में 27—28 अप्रैल की दरमियानी रात मारपीट का मुकदमा 112/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!