Bhopal News: एक्टिवा की टक्कर से वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: हवलदार के पिता टनाटन ढ़ाबे के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में थे जख्मी

Nepali Community News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक वृद्ध की बंसल अस्पताल में मौत हो गई। यह हादसा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अयोध्या नगर इलाके में हुआ था। दुर्घटना एक्टिवा सवार की लापरवाही से हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पहले सड़क दुर्घटना (Bhopal Road Mishap) का मामला दर्ज किया था।

धारा बढ़ाने जा रही पुलिस

अयोध्या नगर थाना पुलिस को बुधवार दोपहर लगभग बारह बजे बंसल अस्पताल से डॉक्टर खान ने एक वयोवृद्ध के मौत की सूचना दी थी। मृतक 73 वर्षीय राम सूरत मिश्रा है। वह आनंद नगर स्थित प्रेस कॉलोनी में रहते थे। उनके बेटे दिनेश मिश्रा कोहेफिजा (HC Dinesh Mishra) थाने में हवलदार हैै। घटना 10 नवंबर की शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई थी। इस मामले में 723/21 धारा 279/337 लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण दर्ज किया था। जिसकी एफआईआर राम भजन सिरवैया ने दर्ज कराई थी। हादसे में जख्मी राम सूरत मिश्रा (Ram Surat Mishra) थे। हादसे के वक्त वह पैदल थे। वह टनाटन ढ़ाबे के सामने रोड़ क्रॉस कर रहे थे। तभी एमपी—20—सीई—5722 एक्टिवा सवार सोमित वर्मा ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जख्मी हालत में उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अभिवन होम्स निवासी सोमित वर्मा (Sumit Verma) को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था। मौत के बाद अब पुलिस धारा 304—ए बढ़ाने जा रही है। हालांकि अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 39/21 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal BJP News: वोटरों के नाम जुड़वाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हुए सक्रिय

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!