Bhopal GRP News: भोपाल जंक्शन में विधवा महिला समेत दो लोगों के साथ हुई वारदात, पुलिस को बताया लेकिन कोई कार्रवाई ही नहीं की गई

भोपाल। राजधानी का मुख्य रेलवे स्टेशन काफी असुरक्षित है। एक तरफ भोपाल जंक्शन के आऊटर में सक्रिय बदमाश चलती ट्रेनों में झपटमारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आरक्षण काउंटर वाली खिड़कियों में भी वारदातें हो रही है। इस तरह की दो वारदातों पर भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने के मामले हैं।
ट्रेन की टिकट लेते समय झपटी चेन
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार सूरज देवी कुनार (Suraj Devi Kunar) पति स्वर्गीय दान कुनार उम्र 59 साल अजमेर (Ajmer) की रहने वाली है। वे अजमेर जाने के लिए भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) में टिकट ले रही थी। तभी कोई व्यक्ति आया और उनके गले में पहनी एक तोला वजनी सोने की चेन झपटकर भाग गया। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन, कोई सामने नहीं आया। इसके बाद वह भोपाल जीआरपी थाने भी गई। उसने घटनाक्रम बताया लेकिन, उसकी बीच ट्रेन (Train) आ गई तो वह उसमें सवार हो गई। उन्होंने अजमेर जीआरपी (Ajmer GRP) में जाकर शिकायत दर्ज कराई। वारदात 17 मार्च की दोपहर लगभग चार बजे हुई थी। जिसमें 28 अप्रैल को भोपाल जीआरपी ने झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जहां वारदात हुई वहां रेलवे प्रबंधन की तरफ से हाईटेक कैमरे भी लगे हैं। इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ की तरफ से पेट्रोलिंग भी की जाती है। इसी तरह दूसरी घटना राधिका पडाग्रे (Radhika Padagre) के साथ हुई। वह बैतूल से भोपाल इलाज कराने आई थी। वापस पति शीतल दास पडाग्रे (Sheetal Das Padagre) के साथ लौट रही थी। दंपति ने जनरल टिकट लिया था। वह ट्रेन में सवार हो रहे थे। तभी उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। वारदात 22 अप्रैल को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (Swarna Jayanti Express) के जनरल कोच में हुई थी। ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी। पुलिस ने इस मामले में बैतूल (Betul) से आई केस डायरी के आधार पर सादा चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने झपटे गए चेन और मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।