Bhopal News: दो किलो से अधिक गांजा बरामद

Share

Bhopal News: महिला समेत तीन तस्करों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, सब्जी के ठेले की आड़ में ग्राहकों को बेचती थी महिला

Bhopal News
क्राइम ब्रांच थाना— जिला भोपाल— फाइल फोटो।

भोपाल। बस्ती में सब्जी के ठेले से गांजे की पुडिया बेचने की सूचना पर भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) ने दबिश दी। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से दो किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत पुलिस ने 60 हजार रुपए बताई है।

सब्जी के ठेले पर बिकता था गांजा

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस के अनुसार  खबर मिल रही थी कि भीम नगर (Bheem Nagar) के पास फायर स्टेशन के नजदीक सब्जी के ठेले से गांजा बिकता है। यह गांजा रेखा सिंह पति विजेंद्र सिंह उम्र 45 साल बेच रही है। वह भीम नगर बस्ती में ही रहती है। वह 2017 में भी जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस ने रेखा सिंह (Rekha Singh) को दबोचा तो उसके साथ दो अन्य आरोपी दिनेश कीर पिता अनोखी लाल कीर उम्र 23 साल और विनोद घोष पिता सपन घोष उम्र 28 साल मिले। दिनेश कीर (Dinesh Keer) नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है ओर ड्रायवरी का काम करता है। वहीं विनोद घोष (Vinod Ghosh) भीम नगर बस्ती में रहता है। पुलिस को उसके खिलाफ जहांगीराबाद, अरेरा हिल्स थाने में मारपीट और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के छह प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में गांजा बरामद किया है। जिनके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 28 अप्रैल को एनडीपीएस का प्रकरण 60/26 भी दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गांजा सप्लाई करने वाले बड़े रैकेट की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में रेवड़ी बंटना तय है इसलिए झुग्गी भी खरीदी और बेची जा रही 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!