Bhopal News: मोपेड पर टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरी महिला को कुचलते भागा कार सवार

Share

Bhopal News: वाहन चला रहा पति सकुशल, नहीं देख पाया वाहन का नंबर, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी। जिसके बाद उससे उछलकर एक महिला सड़क पर गिर गई। जिसको कुचलते हुए कार सवार मौके से भाग गया। भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की परवलिया सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता पुलिस को नहीं चल सका है।

हाथ को कुचलते हुए निकली कार

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में शांति बाई अहिरवार (Shanti Bai Ahirwar) बुरी तरह से जख्मी है। उसे पहले मुबारकपुर स्थित जीवन ज्योति (Jeevan Jyoti Hospital) फिर वहां से मल्टी केयर अस्पताल (Multi Care Hospital) में भर्ती कराया गया है। थाने में 29 अप्रैल को रिपोर्ट नर्बदा प्रसाद अहिरवार पिता भंवर जी अहिरवार उम्र 55 साल ने दर्ज कराई है। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ कला में रहते हैं। नर्बदा प्रसाद अहिरवार (Narbada Prasad Ahirwar) पत्नी के साथ ग्राम चंदेरी से भोपाल की तरफ लौट रहे थे। तभी रक्षा विहार कॉलोनी (Raksha Vihar Colony) के गेट के पास तेज रफ्तार कार (Car) ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद शांति बाई अहिरवार सड़क पर गिर गई। जिसके बाद उसके हाथ को कुचलते हुए कार निकल गई। महिला को सिर, घुटनों में भी चोट आई है। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण 77/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 27 अप्रैल को हुई थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस को मुंह चिढ़ाते उनके कैमरे 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!