Bhopal Property Fraud: जमीन खरीदने का एग्रीमेंट करके दिया चेक बाउंस हुआ

Share

Bhopal Property Fraud: खरीदी जमीन के सौदे में छुपी कहानी की परतें खंगालने में पुलिस को आया पसीना, फिलहाल तीन लोगों को आरोपी बनाया, दो अन्य की भूमिका में तफ्तीश जारी

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जमीन खरीदी के एक अनुबंध के बाद हुए भुगतान के मामले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के एमपी नगर इलाके की है। इसमें पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद तीन लोगों को आरोपी बनाया है। जबकि दो अन्य की भूमिका एफआईआर में साफ नहीं की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने में बताया है कि एग्रीमेंट में दिए गए चेक बाउंस हो गए थे। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास जांच में पहुंचा था। धोखाधड़ी का यह मामला करीब 65 लाख रूपए का है।

यह बोलकर थाने में की थी शिकायत

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार 30 जनवरी की रात लगभग पौने नौ बजे 41/23 धारा 420/120—बी (जालसाजी और साजिश का मामला) दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत रेखा शर्मा (Rekha Sharma) पिता बीके शर्मा उम्र 52 साल ने दर्ज कराई। इस मामले में आरोपी मनोज परमार, वंदना ठाकुर और रानू ठाकुर उर्फ रॉबिन सिंह हैं। पीड़िता यहां कमला नगर स्थित डीके सुरभि अपार्टमेंट गोमती कॉलोनी में रहती हैं। रेखा शर्मा ने बताया कि उनके नाम पर ग्यारह हजार स्क्वायर फीट से अधिक की जमीन थी। वह उसकी देखभालनहीं कर पा रही थी। इस कारण उन्होंने विश्वनाथ सिंह (Vishwanath Singh) के जरिए उसको बेचने की बात बोली थी। रेखा शर्मा उन्हें पांच साल से जानती थी। उनका निवास एमपी नगर में स्थित विजय स्तम्भ में हैं। उन्होंने सीहोर जिले के आष्टा स्थित शांति नगर निवासी मनोज परमार (Manoj Parmar) पिता धर्मसिंह परमार से मुलाकात कराई। जमीन देखने के बाद सौदा 78 लाख रूपए में तय किया गया।

यह नए नाम इसलिए एफआईआर में जुड़े

रेखा शर्मा ने सौदे से पहले कहा था कि वह पूरा भुगतान चैक से होने के बाद ही रजिस्ट्री कराएगी। सौदे के लिए मनोज परमार ने एक लाख रूपए का बयाना अप्रैल, 2022 में दे दिया। यह रकम उसने विश्वनाथ सिंह के घर पर दी थी। उसने विक्रय के लिए जाहिर सूचना भी प्रकाशित कराई। जिस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं आई थी। दो महीने बाद विश्वनाथ सिंह के घर पर मनोज परमार फिर मिला। उसने कहा कि वह पैसों का इंतजाम नहीं कर सका है। इसलिए वह रजिस्ट्री किसी और के नाम से करवाना चाहता है। उसने कहा कि पेमेंट में दिक्कत नहीं आएगी। रजिस्ट्री जिनके नाम होगी वह उनके रिश्तेदार भी है। आरोपी मनोज परमार ने भुगतान की जिम्मेदारी लेते हुए 27 जून, 2022 को वंदना ठाकुर और रानू ठाकुर उर्फ रॉबिन सिंह के नाम पर सहमति पत्र जारी कर दिया। जिसके बाद वंदना ठाकुर (Vandana Thakur) ने उसे 78 लाख रूपए के चेक दे दिए।

मामले में कई तरह के ट्वीस्ट

Bhopal Property Fraud
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

शपथपत्र लेने के बाद रानू ठाकुर उर्फ रॉबिन सिंह (Ranu Thakur@Robin Singh) ने जमीन के मूल दस्तावेज ले लिए। रेखा शर्मा ने जमीन की राशि के भुगतान के लिए चेक खाते में जमा कराए तो केवल 13 लाख रूपए का चेक क्लियर हो सका। बाकी रकम के चेक बाउंस हो गए। आज—कल में भुगतान करने का झांसा देकर आरोपी मामले को टालते रहे। यह सौदा (Bhopal Property Fraud) विश्वनाथ सिंह के विश्वास में किया गया था। लेकिन, आरोपी उन्हें भी धमकाने लगे। नतीजतन उसने पुलिस से मदद मांगी। दर्ज एफआईआर में दो अन्य नाम भी सामने आए है। यह नाम पूजा कुशवाहा (Pooja Kushwah) और नीरज कुशवाहा (Neeraj Kushwah) के हैं। बताया गया है कि रेखा शर्मा की जमीन पूजा कुशवाहा और नीरज कुशवाहा ने वंदना ठाकुर और रॉबिन ठाकुर से खरीद ली। इस कारण मामले में कई तकनीकी पेंच भी है। प्रकरण चेक बाउंस का सर्वप्रथम था। वहीं अनुबंध के साथ—साथ जहां जमीन थी उस जगह के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लैब टेक्निशियन समेत दो व्यक्तियों के वाहन में लगाई आग

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!