Bhopal News: टेलर की जांघ में मारी कैंची 

Share

Bhopal News: एफआईआर दर्ज करने की बजाय थाने में दो घंटे बैठाकर रखा, विरोध करने पर टीआई के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ प्रकरण

BHopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। सिलाई मशीन को बनाने गए एक टेलर की जांघ पर कैंची मारकर उसको लहुलूहान कर दिया। इसके बाद वह पुलिस से मदद मांगने पहुंचा। उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी। जिसका उसने विरोध किया तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित का दावा है कि आरोपी ने पेट में कैंची घोंपने के लिए मारी थी। वह बचने के लिए भागा तो जांघ में उसका वार लगा।

इस कारण दर्ज करनी पड़ी एफआईआर

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस ने बताया कि वारदात 28 जुलाई की दोपहर बारह बजे हुई थी। जिसमें 480/23 धारा 294/323/506/ (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। शिकायत विनोद शाक्य (Vinod Shakya) पिता रमेश शाक्य उम्र 37 साल ने दर्ज कराई है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र के ही सतनामी नगर (Satnami Nagar) में रहता है। हमलावर का नाम निजाम है। विनोद शाक्य ने बताया कि वह पीको मशीन सुधारने के लिए लेबर कॉलोनी (Labor Colony) गया था। दुकानदार ने साढ़े पांच सौ रूपए मांगे। यह सुनकर पीड़ित ने ज्यादा चार्ज बताया। तभी निजाम उससे अभद्र गालियां देते हुए बोलने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो वह कैंची उठाकर उस पर दौड़ पड़ा। इसके बाद वह थाने पहुंचा। यहां थाने में मौजूद स्टाफ ने लगभग दो घंटे बैठाकर रखा। इस बात का विरोध उसने थाना प्रभारी के आने पर किया। जिसके बाद थाना पुलिस ने सामान्य धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape: घर में घुसकर महिला से बलात्कार
Don`t copy text!