Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: हादसे में पति गंभीर रूप से जख्मी, पत्नी की मौके पर  ही हुई मौत, टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही पुलिस

BHopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पति—पत्नी सवार थे। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया इलाके में हुई। पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, वह वाहन किस व्यक्ति का है यह पता नहीं चल सका है।

विदिशा लौटते वक्त हुई सड़क दुर्घटना

सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 28 जुलाई की रात लगभग सवा आठ बजे हुई थी। जिसमें विदिशा जिले के ग्राम डंगरबाडा में रहने वाली पल्लवी मेहरा (Pallavi Mehra) की मौत हो गई। वह पति हल्केराम मेहरा (Halkeram Mehra) पिता भैयालाल मेहरा उम्र 30 साल के साथ बाइक पर सवार थी। दुर्घटना बालमपुर घाटी में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 202/23 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारना, दुर्घटना में जख्मी और दुर्घटना में आई चोट से मौत होने का प्रकरण) दर्ज किया है। अस्पताल में भर्ती हल्केराम अभी भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले की जांच एएसआई केएल सुनहरे (ASI KL Sunhare) कर रहे हैं। हल्केराम मेहरा किसानी का काम करता है। वह अपनी प्लेटिना बाइक से भोपाल आया था। विदिशा वापस लौटते वक्त यह घटना हुई। आरोपी वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छेड़छाड़ की एफआईआर के बाद लापता हुई नाबालिग
Don`t copy text!