Bhopal News: नशे में धुत्त तीन युवकों ने पीठ पर छुरी मारी

Share

Bhopal News: हमले में कक्षा दसवीं का छात्र बुरी तरह से घायल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। छात्र को पीठ पर छुरी मारकर जख्मी कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

नशे की हालत में थे हमलावर

पुलिस के अनुसार विवाद सर्वधर्म ए—सेक्टर में हुआ। पीड़ित और आरोपी पक्ष एक ही कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने 667/23 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित मनीष अहिरवार (Manish Ahirwar) पिता बिमल कुमार अहिरवार उम्र 18 साल है। वह कक्षा दसवीं का छात्र है। उसने बताया कि वह कॉलोनी में ही अपने अन्य दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा था। मारपीट की घटना 20 अगस्त की रात लगभग सवा दस बजे हुई थी। इस मामले में आरोपी आशीष, मोनू और पिकाचू हैं। पीड़ित का आरोप है कि तीनों घटना के वक्त नशे की हालत में थे। मारपीट के पीछे विवाद का ठोस कारण सामने नहीं आया है। पिकाचू ने छुरी निकालकर उसके पीठ पर मारी थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Pyare Miyan Case : पुलिस पर आरोप उसने घटना और उसकी कहानी बदली
Don`t copy text!