Bhopal News: माता—पिता गए हुए थे अस्पताल, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। गीतांजली कॉलेज की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। अभी तक आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। घटना के वक्त उसके माता—पिता अस्पताल गए हुए थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
पुलिस को नही मिला कोई सुसाइड नोट
गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 11 मई की दोपहर एक बजे हुई है। यहां रिया द्रविड़ (Riya Dravin) पिता सुब्रमण्यम द्रविड उम्र 19 साल का परिवार रहता है। परिवार नयापुरा (Nayapura) में रहता है। रिया द्रविड कॉमर्स की छात्रा है। उसके माता—पिता को उल्टियां हो रही थी। इसलिए वे अस्पताल गए हुए थे। घर पर भाई था जो बाहर खेल रहा था। वह जब वापस लौटा तो दरवाजा बंद मिला। उसने खिड़की से झांककर देखा तो बहन को फंदे पर लटका पाया। उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। मामले की जांच एएसआई प्रवीण बेस (ASI Praveen Bais) कर रहे हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 33/25 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।