Bhopal News: लिफ्ट के लिए आफर किया तो मचा बवाल

Share

Bhopal News: पति को साथ लेकर पहुंची महिला, विरोध करने पर दंपत्ति को पीटा, थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कॉलोनी में रहने वाली महिला को देखकर एक व्यक्ति ने बाइक में बैठने का आफर दे दिया। उस वक्त महिला ने विरोध नहीं किया और बात आई—गई हो गई। बवाल तब मचा जब यह बात महिला ने अपने पति को बताई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को महिला का पति उसके घर समझाने पहुंचा था। जिसके बाद विवाद हाथापाई में बदल गया।

यह बोलकर पति गया था आरोपी को समझाने

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह घरों में जाकर काम करती है। पीड़िता 24 मई की दोपहर लगभग पौने दो बजे बंगले से काम करके घर जा रही थी। खाम्बरा मंदिर (Khambra Mandir) के पास आरोपी कैलाश मिला। वह बाइक पर सवार था। उसने बाइक से घर छोड़ने की बात बोली। वह कुछ नहीं बोली और आरोपी वहां से चला गया। शाम लगभग छह बजे पीड़िता का पति घर आया। यह बात उसने पति को बताई। जिसके बाद पति उसको लेकर कैलाश (Kailash) के घर पहुंच गया। उसने समझाते हुए बातचीत करने लगा तो वह गाली—गलौज करने लगा। जिसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। आरोपी ने दोनों पति—पत्नी की पिटाई लगा दी। अवधपुरी थाना पुलिस ने कैलाश के खिलाफ 100/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Triple Talaq: पति बोला दो बार पत्नी ने कहा तीन बार कहा तलाक
Don`t copy text!