MP Political News: श्यामला हिल्स थाने का घेराव

Share

MP Political News: कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पर हुए हमले का मामला

MP Political News
थाने में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी नेता। चित्र कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जारी।

भोपाल। नगर निगम भोपाल (MP Political News) में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और उनके पति पर हुए हमले के मामले में पूर्व में लगाई गई धारा में संशोधन कर दिया गया है। इस बात से नाराज भोपाल कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में श्यामला हिल्स थाने का घेराव (Bhopal Congress Protest) किया गया। इस हमले में एसआई के बेटे पर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा (MP BJP News) सरकार के इशारों पर यह करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया।

प्रदर्शन के पीछे एक वजह यह भी

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी (Shabista Jakie) और उनके पति आसिफ जकी (Asif Jakie) जख्मी हुए थे। लगभग एक महीने पहले हुई इस घटना के पीछे पार्किग का विवाद था। पति—पत्नी को बैसबॉल के बैट से पीटा गया था। आरोप यासिर (Yasir) पर लगा था जो एसआई का बेटा है। जिस दिन हमला हुआ था उसके एक दिन पहले ही शबिस्ता जकी ने थाने में शिकायत की थी। यासिर को बीजेपी का समर्थक बताकर उस वक्त भी भारी हंगामा हुआ था। वाहनों के कांच भी तोड़े गए थे। शबिस्ता जकी वकील होने के साथ—साथ तीन बार चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की पार्षद हैं। इस कारण उन्हें पार्टी की तरफ से पार्षदों की तरफ से नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। भाजपा की तरफ से दंपति पर एसआई महमूद को धमकाने का आरोप लगाते हुए वीडियो भी दिया गया था। उस वक्त पुलिस ने धारा 307 (जानलेवा हमला) और धारा 326 (मारपीट में चोट पहुंचाने) का प्रकरण दर्ज किया गया था। अब जांच के बाद पुलिस ने यह धारा हटा दी है। इसी बात को लेकर जिला अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना (Pradeep Monu Saxena) के नेतृत्व में थाने का घेराव किया गया। मोनू सक्सेना भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) में पार्षद भी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विकलांग महिला से मायके में की मारपीट

समर्थकों ने मनाया वृद्धा आश्रम में जयवर्धन सिंह का जन्मदिन

MP Political News
कांग्रेस की छात्र इकाई की तरफ से पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम। चित्र छात्र इकाई की तरफ से जारी।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह (EX CM Digvijay Singh) के बेटे कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक राघोगढ़ जयवर्धन सिंह (MLA Congress Jaywardhan Singh) का जन्मदिन राजधानी में मनाया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियां संचालित कर चार इमली में स्थित वृद्धा आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने खुशियां मनाई। आयोजन विराज यादव के नेतृत्व में किया गया था। इस मौक़े पर विराज यादव ने बताया कि वृद्धों के साथ केक काटा गया और उनको नाश्ता व मिठाइयां वितरित कर ज़रूरत का समान दिया गया। कार्यक्रम में पर्व ठाकुर, ज़ैद क़ुद्दूसी, हर्षित बघेल, अकरम पठान और अभिजीत ठाकुर मौजूद थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!