Bhopal News: दुग्ध संघ कर्मचारी ने लगाई फांसी 

Share

Bhopal News: बच्चों को दादा—दादी के पास छोड़ा, घर पर अकेले थे पति—पत्नी तो रात को हुआ विवाद, पत्नी मायके गई तो उठा लिया कदम

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सांची दूध डेयरी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आत्महत्या से पूर्व पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उस वक्त घर पर उनके बच्चे भी नहीं थे। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी तक खुदकुशी की ठोस वजह पता नहीं चल सकी है।

इसलिए पत्नी चली गई थी मायके

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 28 अप्रैल की सुबह लगभग ग्यारह बजे की है। राजेश विश्वकर्मा (Rajesh Vishwakarma) पिता स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 35 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है । वह गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा पठानी(Barkheda Pathani)  के नजदीक नरेंद्र नगर (Narendra Nagar) में रहता था। राजेश विश्वकर्मा भोपाल दुग्ध संघ में जॉब करता था। आत्महत्या की खबर पुलिस को उसके भाई भूरेलाल विश्वकर्मा (Bhurelal Vishwakarma) ने दी थी। राजेश विश्वकर्मा के माता—पिता भी नजदीक रहते हैं। उनके घर पर उसके बच्चे चले गए थे। घर पर पति—पत्नी थे। दोनों के बीच विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई। पत्नी का मायका भी घर से दो—चार मकान छोड़कर है। इस बीच उसने फांसी लगा ली। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल मोहन सिंह (HC Mohan Singh) कर रहे हैं। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 21/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Wildlife Animal Smuggling: गोह तस्कर दोषी करार
Don`t copy text!