Bhopal News: महिला स्ट्रीट वैंटर के घर घुसा मनचला 

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से सो रही महिला के शरीर को टच किया, शोर मचाने पर भागा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। महिला स्ट्रीट वैंडर के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना हुई है। वह जब सो रही थी त​भी आधी रात उसकी झुग्गी में मनचला घुस गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की हैं। आरोपी ने पीड़िता के शरीर को बुरी नीयत से टच भी किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।

खबर को लेकर कई तथ्य अभी सामने आना बाकी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना 27—28 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग दो बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 29 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह मिसरोद स्थित झुग्गी में रहती है। वह ढ़ाबे के नजदीक फुटपाथ पर ही झुग्गी बनाकर रहती है। वह फुटपाथ पर ही दुकान भी लगाती है। घटना के वक्त उसका पति भी सो रहा था। पत्नी की चीख पर दोनों उठे तो उन्हें सामने आरोपी जतिन सिसोदिया (Jatin Sisodiya) मिला। आरोपी पीड़िता के पैर और हाथ को बुरी नीयत से पकड़े हुए था। विरोध करने पर आरोपी ने पति के साथ भी झूमाझटकी की। जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 153/24 धारा 354/294/506 (छेड़छाड़, गाली—गलौज और धमकाने का मुकदमा) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: दस महीने चक्कर काटने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
Don`t copy text!