Bhopal News: सेहरा पहनने से पहले पी लिया जहर

Share

Bhopal News: पैथोलॉजी लैब संचालक ने पुलिस को दिया मरने से पहले यह हैरान करने वाला बयान

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। दूल्हे का सेहरा पहनने से पहले एक व्यक्ति ने जहर पी लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। उसको परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसने अंतिम सांस लेने से पहले चौका देने वाला बयान दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसलिए नहीं करना चाहता था शादी

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार अनंतश्री अस्पताल (Anantshri Hospital) से डॉक्टर व्यास ने बताया कि जहर पीकर एक व्यक्ति आया है। मनोज मकोरिया (Manoj Makoriya) पिता जयसिह मकोरिया उम्र 34 साल का वहां इलाज चलता रहा। उसे 27 अप्रैल की सुबह लगभग नौ बजे अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान 28 अप्रैल की सुबह लगभग दस बजे उसकी मौत हो गई। वह पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित शिवलोक कॉलोनी (Shivlok Colony) में रहता था। मनोज मकोरिया की पैथोलॉजी लैब (Pathology Lab) थी। उसने तहसीलदार को दिए बयान में बताया कि तीन साल पहले उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया था। उसकी तीन साल की एक बच्ची भी है। जिसके बाद उससे दूसरी शादी करने के लिए बोला जा रहा था। वह रिश्ता करने के लिए तैयार नहीं था। उसकी 28 अप्रैल को दूसरी शादी भी होना थी। उसने जहर पीने के बाद पिता से बोला कि अब वह जीना नहीं चाहता हूं। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भागवत सिंह कुशवाह (HC Bhagwat Singh Kushwah) कर रहे है। पिपलानी पुलिस मर्ग 31/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सुनार के कब्जे से 13 लाख रुपए का माल बरामद
Don`t copy text!