Bhopal News: पत्नी और बच्चों ने मुखिया को पीटा

Share

Bhopal News: घर पर शराब पीने की बुरी लत को लेकर होती थी पारिवारिक कलह, आग लगाकर मारने की भी कोशिश, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी और बच्चों ने मिलकर घर के मुखिया के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसे जलाकर मारने का प्रयास भी किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की हैं। घर पर विवाद शराब पीने की बुरी लत को लेकर शुरु हुआ था। पुलिस ने इस मामले में जख्मी व्यक्ति की पत्नी और उसके बच्चे को आरोपी बनाया है।

इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 28 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे का है। जख्मी की उम्र 49 साल है। उसने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वह निशातपुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि वह घर पर बैठकर शराब पी रहा था। तभी उसकी पत्नी, बेटी बेटे ने आकर हमला कर दिया। सभी आरोपी उसके साथ गाली—गलौज कर रहे थे। इतना ही नहीं उसको हाथ—मुक्कों से भी पीट रहे थे। आरोपियों ने उसको जलाकर मारने के लिए आग भी लगाई। हालांकि उसने अपनी जान बचाई। लेकिन, आग से उसकी पीठ झुलस गई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कमल कांत सिंह (HC Kamal Kant Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 444/24 धारा 294/323/324/34 (गाली—गलौज, मारपीट, आग से जलाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने लगाई यहां आग
Don`t copy text!