Bhopal News: दो गिरोहों से मिला पांच लाख रूपए का माल

Share

Bhopal News: अवधपुरी इलाके की पांच और पिपलानी में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात कबूली, गिरफ्तार पांच व्यक्तियों में दो नाबालिग

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सूने मकानों के ताले चटकाकर माल समेट ले जाने वाले दो गिरोहों का पुलिस ने खुलासा किया है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी और पिपलानी इलाके में हुई थी। आरोपियों ने आधा दर्जन वारदातें करना कबूला है। जिसमें से पांच वारदातें अवधपुरी में अंजाम दी गई थी। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रूपए का माल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि विरोधी बालक हैं। उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा जा रहा है।

पहली पार्टी के हत्थे लगे थे विधि विरोधी बालक

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (TI Shivraj Singh Chauhan) के नेतृत्व में दो अलग—अलग टीमें बनाई गई थी। पहली पार्टी एएसआई प्रेम सिंह ठाकुर ((ASI Prem Singh Thakur)) की अगुवाई में पड़ताल कर रही थी। जिसमें हवलदार जितेन्द्र भैसांरे, नंद किशोर और वाचस्पति शुक्ला शामिल थे। जबकि दूसरी पार्टी में एसआई नरेन्द्र बेलवंशी (SI Narendra Belvanshi) , रामकुमार प्रजापति, हवलदार आशीष भार्गव, विनय शर्मा और चन्द्रशेखऱ थे। पहली पार्टी को गश्त के दौरान बीडीए की वेदवती कॉलोनी (Vedwati Colony) पहुँचने पर संदेही मिले थे। आरोपी काले रंग की बिना नंबर पल्सर में सवार थे। इसमें एक अनुराग सुन्दरे (Anurag Sundere) पिता अशोक कुमार सुन्दरे उम्र 20 साल था। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के ग्राम पापडा थाना गैरतगंज (Gairatganj) का रहने वाला है। फिलहाल छावनी पठार बिलखिरिया (Bilkhiriya) में रहता है। उसके साथ ही दो विधि विरोधी बालक भी थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: एटीएम में रकम निकालने गए व्यक्ति को चाकू मारकर लूटा 

इन वारदातों को करना कबूला

अनुराग सुंदरे ने सौम्या विहार फेस-4, अनुपम नगर बिजली आफिस के पास, तुलसी परिसर फेस-1, अवन्तिका एवेन्यु फेस-3 से मकान का ताला तोड़कर चोरी (Bhopal News) करना कबूला। उसके कब्जे से सोने—चांदी के जेवरात बरामद किए गए। इसी बीच दूसरी पार्टी को सौम्या पार्क लैण्ड (Soumya park land) कॉलोनी के नजदीक दो लड़के मिले। जिन्होंने अपना परिचय भूपेन्द्र नामदेव (Bhupendra Namdev) पिता रघुवीर नामदेव उम्र 22 साल के रूप में दिया। वह हाईवे रोड पेट्रोल पंप के पास बिलखिरिया इलाके में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी पवन मीना (Pawan Meena) पिता स्व. अशोक कुमार मीणा उम्र 19 साल था। वह गुप्ता कालोनी आनंद नगर (Anand Nagar) का रहने वाला है। पवन मीना और भूपेंद्र यादव ने तीन दिन पहले अवन्तिका एवेन्यु (Awantika Avenue) फेस—3 के मकान का ताला तोडकर 10 मोती सोने के और दो चांदी के दीपक चोरी करना कबूला। आरोपियों ने अवधपुरी थाने में दर्ज 105, 112, 115, 123 और 131/2023 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करना) कबूला। इसके अलावा पिपलानी थाने में दर्ज 418/23 धारा 457/380 की वारदात भी कबूली।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत, मासूम ममेरी बहन जीवन के लिए जूझ रही
Don`t copy text!