Bhopal News: विकलांग महिला से मायके में की मारपीट

Share

Bhopal News: शादी के 10 साल बाद पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक विकलांग महिला जो घरेलू हिंसा की शिकार थी उसने शिकायत की है। उसका कहना है कि पति परिवार की परवरिश नहीं करता है। इतना ही नहीं वह पत्नी के चरित्र पर शक करता है। इसी कारण पिछले दिनों उसने घर उसको बेदखल कर दिया था।

डिलीवरी के लिए मांगी उधारी

छोला थाना पुलिस ने 28 मई को 498/323/506 (प्रताड़ना, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत 30 वर्षीय विकलांग युवती ने की है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पति रज्जन सिंह यादव (Rajjan Singh Yadav) को बनाया है। पीड़िता ने बताया कि बाग फरहत अफजा निवासी रज्जन सिंह यादव से शादी फरवरी, 2011 में हुई थी। पति मूलत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का रहने वाला है। पीड़िता का मायका छोला थाना क्षेत्र में हैं। पति घर में पैसा नहीं देता था। उसके दो बच्चे भी है। उसके दूसरे बच्चे की डिलीवरी अगस्त, 2020 में होनी थी। इसके लिए उसने परिचित से पैसे लिए थे। यह रकम लेने पर वह उसके चरित्र पर शक करने लगा। विवाद के बाद उसने घर से निकाल दिया। पीड़िता के साथ 27 मई को मायके में आकर आरोपी पति ने बहुत बुरी तरह से मारपीट की थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: मैकेनिकल इंजीनियर और सोम कंपनी के गार्ड आपस में भिड़े

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!