Bhopal News: दलित युवती के साथ होटल में बलात्कार

Share

Bhopal News: कोतवाली इलाके में रहने वाले आरोपी की तलाश में कई जग​ह दी गई दबिश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। दलित युवती के साथ होटल में बलात्कार किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली इलाके में हुई है। इस मामले की रिपोर्ट महिला थाना पुलिस ने दर्ज की है। पीड़िता दलित समाज की है। इस कारण पुलिस ने एट्रो सिटी की धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह बोलकर एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और आरोपी एक ही कॉलोनी में रहते हैं। इसलिए एक—दूसरे से पहचान थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी हो गई थी। पीड़िता की उम्र 24 साल है। इस मामले का आरोपी सौरभ खत्री (Saurabh Khatri) है जिसकी उम्र 25 साल है। वह हाट बाजार में काम करता है। आरोपी 1 जून, 2022 को घोड़ा नक्कास स्थित सीएफएचसी होटल (CFHC Hotel) ले गया था। यहां उसने पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। ऐसा करने के लिए युवती से शादी करने का वादा भी उसने किया था। इसके बाद आरोपी समय—समय पर कई स्थानों पर उसे ले जाकर ऐसा लगातार करता रहा। आरोपी ने 21 सिंतबर, 2023 तक ऐसा किया। जब उससे शादी के लिए पीड़ित ने बोला तो वह मुकर गया। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 356/23 376(2)एन/3(1)/डब्लू आईआई/3(2)(व्हीए कई बार ज्यादती और दलित अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   PM Jan Dhan Scam: जालसाज महिला हरियाणा से हुई गिरफ्तार
Don`t copy text!