Bhopal News; आर्थिंक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पत्नी ने देखा फंदे पर लटके हुए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आर्थि​क तंगी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। उसे फंदे पर लटके हुए पत्नी ने देखा था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

इस कारण आर्थिक तंगी की जताई जा रही संभावना

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। वह किराये के मकान में रहता था। उसने टीन के शेड में रस्सी बांधकर फांसी लगाई थी। मृतक की पहचान करण उइके (Karan Uikey) पिता अमरलाल उम्र 28 साल के रूप में हुई है। वह बाबा नगर (Baba Nagar) झुग्गी बस्ती में रहता था। घटना 08 नवंबर को हुई थी। उसकी पत्नी बाहर से भीतर पहुंची तो करण उईके को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहपुरा पुलिस मर्ग 39/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह मर्ग पुलिस ने 8 नवंबर रात लगभग आठ बजे दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Caste Certificate: एएसआई के बेटे ने दर्ज कराया मामला
Don`t copy text!