मध्यप्रदेश : भाजपा विधायक पर संपत्ति हड़पने का आरोप

Share

युवतियों ने मध्यप्रदेश महिला आयोग से की शिकायत

BJP MLA Rajshee Singh
भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाली युवतियां

भोपाल। विदिशा की शमशाबाद (Shamshabad) सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक राजश्री सिंह (BJP MLA Rajshree Singh) पर परिवार की ही प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप लगे है। विधायक राजश्री सिंह के भतीजे की बेटियों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए है। राजश्री सिंह के पति रुद्रप्रताप सिंह भी विधायक रह चुके है। शुक्रवार को आरोप लगाने वाली युवतियां भोपाल पहुंची। उन्होंने मध्यप्रदेश महिला आयोग के ऑफिस पहुंचकर अध्यक्ष शोभा ओझा से शिकायत की। अध्यक्ष शोभा ओझा (Shobha Ojha) ने मदद का भरोसा दिया है।

पिता के निधन के बाद बेटियां परेशान

पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह (Rudra Pratap Singh) के भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह (Lokendra Pratap Singh) का 4 जून 2020 को निधन हो गया था। लोकेंद्र प्रताप सिंह मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम में मेनैजर के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन के बाद अब उनकी बेटियों अनिता सिंह और समृद्धि सिंह को परिवार के लिए लोगों से जंग लड़नी पड़ रही है। अनिता सिंह ने इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखा था।

संपत्ति हड़पना चाहते है

BJP MLA Rajshree Singh
राजश्री सिंह, भाजपा विधायक, फाइल फोटो

बेटियों की शिकायत के मुताबिक भाजपा विधायक राजश्री सिंह का परिवार उनकी संपत्ति हड़पना चाहता है। अनिता सिंह ने ये भी बताया कि उनके पिता और मां का तलाक हो गया था। लेकिन उस वक्त दोनों बेटियां नाबालिग थी। हाईकोर्ट ने तलाक के बाद भी बेटियों के अधिकार संरक्षित रखने का आदेश दिया था।

अनिता सिंह के मुताबिक राजश्री सिंह के परिवार ने उनके पिता की तबियत बिगड़ने के साथ ही साजिश रचना शुरु कर दिया था। उनके पिता लोकेंद्र प्रताप सिंह की मौत कैंसर से हुई। कैंसर डिटेक्ट होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाना था। लेकिन रुद्र प्रताप सिंह और राजश्री सिंह ने इलाज कराने की बजाए, उन्हें विदिशा में शिफ्ट कर दिया। जहां प्रॉपर्टी के कूटरचित दस्तावेज बनाकर जबरन उनसे साइन करा लिए गए। साथ ही आखिरी समय में भी बेटियों को अपने पिता से मिलने नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पति ने शराब पिया तो महिला के इशारों पर नाची पुलिस

 

सुनिए क्या कहा बेटियों ने, देखें वीडियो

विदिशा की शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह पर आरोप लगाती युवतियां

Gepostet von The Crime Info am Freitag, 24. Juli 2020

यह भी पढ़ेंः बिजली का बिल नहीं भरा तो किसानों की संपत्ति कर ली कुर्क

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!