Bhopal Crime News: पीएचक्यू के इस कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal Crime News: पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, दूसरी महिला से करता था बातचीत

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पीएचक्यू के कर्मचारी की पत्नी ने उस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ बातचीत करता है। इधर, सगाई के बाद ही ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वहीं अन्य मामले में महिला ने पति व सास के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। तीनों घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की हैं।

2 महीने से मायके में है

घटना तलैया थाना क्षेत्र के भोईपुरा इलाके की है। पीएचक्यू कर्मचारी महेश दयाल बाथम (Mahesh Dayal Batham) की पत्नी ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया की महेश किसी दूसरी महिला से बातचीत करता है। जिसके चलते वह अक्टूबर से मायके में रह रही है। पुलिस ने धारा 498-ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज किया है।

शादी के पहले दहेज का दबाव

घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। लाल घाटी में रहने वाली युवती ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि सितंबर में कपिल जाट (Kapil Jaat) से उसकी सगाई हुई थी। कपिल करौंद इलाके का रहने वाला है। सगाई के बाद से कपिल, उसकी मां कुसुम (Kusum) और मौसी मनीषा (Manisha) युवती पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। पुलिस ने धारा 3/4 (दहेज अधिनियम) का मुकदमा दर्ज किया है।

3 महीने बाद परेशान करने लगे

घटना बैरसिया थाना क्षेत्र के पिपलिया हसनाबाद गांव की है। महिला ने मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 1 मई 2019 को उसकी शादी कोइफ खान (Koif Khan) से हुई थी। शादी के 3 महीने बाद पति, सास शरीफन खान (Sharifan Khan) और ननद साईदा बी (Saeeda Bi) महिला पर एक लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने धारा 498-ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान खाली न करने पर किरायेदार को पीटा

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!