Bhopal Suicide Case: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे लेटा पति

Share

Bhopal Suicide Case: जहां लाश मिली उसके नजदीक खड़ी थी लॉक की हुई कार

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पत्नी से विवाद के बाद एक पति ट्रेन के आगे लेट (Bhopal Suicide Case) गया। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। ट्रेन से कटकर उसके शरीर के दो हिस्से हो गए थे। जांच में सामने आया है कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके कुछ देर बाद उसका शव रेल्वे ट्रेक पर मिला। शव से कुछ दूरी पर उसकी कार भी खड़ी मिली है। इधर, दो अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों (Bhopal Suspicious Death) में मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

निजी कंपनी में करता है काम

मिसरोद थाना पुलिस ने बताया अमित अग्रवाल (Amit Agrawal) पिता संतोष अग्रवाल उम्र 32 साल बाग मुगालिया में रहता था। अमित एमपी नगर में स्थित एक निजी कंपनी अकाउंटेंट था। उसकी महीने की पगार एक लाख रूपए थी। शादी के बाद उसका नौ माह का बच्चा भी है। घटना वाली रात उसका विवाद पत्नी (Bhopal Husband Dispute Wife) से हुआ था। गुस्से में अमित रात ग्यारह बजे घर से कार लेकर निकला था। आशिमा मॉल होते हुए वह बाबड़िया फाटक रेल्वे ट्रेक पर पहुंचा। उसने कार लॉक करके खड़ी कर दी। कुछ कदम चलने के बाद अमित पटरी पर उल्टा लेट गया। मंगलवार—बुधवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी।

पत्नी के होंगे बयान दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। उसके पास से मोबाइल फोन मिला था। जिससे उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी। वहीं बुधवार शाम चार बजे पीएम के बाद परिजनों को शव दे दिया है। परिवार में शोकाकुल माहौल होने के कारण किसी के बयान नहीं हो सके है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि इस संंबंध में पत्नी के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजस्थान के ट्राले से हुई टक्कर में जख्मी व्यक्ति की मौत

सागर का था रहने वाला

Bhopal Suspicious Death
सांकेतिक चित्र

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया राजू बंसल (Raju Bansal) पिता मेहताब उम्र 45 साल ई—7 अरेरा कॉलोनी में रहता था। राजू मूलत: ग्राम बामोरी चोकी बंड़ा जिला सागर (Sagar) का रहने वाला था। अरेरा कॉलोनी के घर में वह चौकीदारी करता था। उसका पूरा परिवार एक साथ रहता था। दो—तीन दिनों से उसको सीने में दर्द था। बुधवार सुबह आठ बजे उसकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा था। परिजन उसको अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव हमीदिया अस्पताल भेजा। इधर, विनय जैन (Vinay Jain) पिता मथूरा प्रसाद उम्र 50 साल निवासी भीमनगर झुग्गी में रहता था। विनय मजदूरी करता था। बुधवार अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा था। परिजन उसे जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां शाम 7:59 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: यदि आप लड़कियों से बातचीत करने के लिए डेटिंग एप्प का इस्तेमाल करते हैं तो पहले यह समाचार पढ़ लीजिए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News: पति की आत्महत्या के बाद पत्नी ने फांसी लगाई
Don`t copy text!