MP Sport News: मुस्कान किरार का भारतीय टीम के लिए चयन

Share

MP Sport News: ढाका में आयोजित आठ दिवसीय आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए हुआ सिलेक्शन

MP Sport News
खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार— खेल विभाग से जारी चित्र

भोपाल। बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में 19 अक्टूबर से आयोजित 22वीं एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य आर्चरी अकादमी (MP Sport News) की खिलाड़ी मुस्कान किरार का चयन हुआ है। उन्हें भारतीय कम्पाउण्ड टीम के लिए चयनित किया गया है। तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार के अलावा पीएसपीबी की ज्योति सुरेखा, पीबी की प्रनीत कौर और राजस्थान की प्रिया गुर्जर का भी चयन टीम के लिए हुआ है।

जबलपुर के कोच ने तैयार किया

इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने मुस्कान किरार को बधाई दी है। चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों मुस्कान किरार, रागिनी मार्कों, सृष्टि सिंह, अमित यादव और सौरभ पाण्डे ने भागीदारी की थी। सभी खिलाड़ी तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सलारिया (Richpal Salariya) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है। मुस्कान किरार मूलतः जबलपुर की रहने वाली है। उन्हें 2018 में एकलव्य पुरस्कार ओर 2019 में विक्रम पुरस्कार मिल चुकाहै। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक अर्जित किया था। मुस्कान अब तक 14 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इनमें मुस्कान किरार (Muskan Kirar) को एक स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल 10 पदक भारत को मिले हैं।

यह भी पढ़ें: बिल्डर के खिलाफ लाइन देखकर आप भी यकीन नहीं करेंगे। फिर भी उसके खिलाफ कार्रवाई और बोलने का साहस कोई नहीं पा रहा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Sport News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: बीच—बचाव करते वक्त दोस्त की छुरी लगने से मौत 
Don`t copy text!