Bhopal News: महिला की आग से झुलसकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: मृत्यू पूर्व कथन में बताई घटना की वजह, जांच के बाद तय होगा अपराध

Bhopal News
कमला नगर थाना, जिला भोपाल— साभार चित्र

भोपाल। भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले आग से झुलसी एक महिला की मौत (Bhopal Woman Died News) हो गई। उसके मृत्यू पूर्व कथन हुए थे। जिसके आधार पर मामले को हादसा (Woman Suspicious Death) माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि भौतिक जांच के बाद परिस्थितियां साफ हो सकेगी। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज (Bhopal News) दिया गया है।

पति से रहती थी अलग

कमला नगर थाना पुलिस को रविवार सुबह साढ़े सात बजे हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर चौकसे (Doctor Choukse) ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी।
जांच अधिकारी एसआई पंकज कुश्वाहा (SI Pankaj Kushwaha) ने बताया कि रेखा घनघोरिया पति श्याम घनघोरिया उम्र 35 साल की मौत हुई है। रेखा घनघोरिया (Rekha Ghanghoriya) की आग से झुलसकर मौत हुई है। वह दोस्त चंद्र प्रकाश (Chandra Prakash) के साथ अंबेडकर नगर मल्टी में रहती थी। चंद्र प्रकाश पुताई का काम करता है। बुधवार को वह घर के किचन में रेखा घनघोरिया खाना बना रही थी। किचन की रैक में रखा तारपिन का तेल जलती ​गैस पर गिरा था। जिससे आग भभक गई। आग की लपटों में महिला झुलस गई थी। शोर सुनकर उसे बचाने आया चंद्र प्रकाश भी झुलसा है। घायल हालत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बताया रेखा 70 प्रतिशत तक जल चुकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईटी कंपनी के इंजीनियर ने किया बलात्कार
Don`t copy text!