Bhopal News: जेब में और फ्रिज पर रखे सुसाइड नोट में छुपा था यह राज

Share

Bhopal News: एनजीओ संचालक की आत्महत्या मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अवधपुरी थाने से मिल रही है। यहां आत्महत्या के एक मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुसाइड एक एनजीओ संचालक ने किया था। जिसके सुसाइड नोट दो अलग—अलग जगह से बरामद हुए थे। इसी लैटर के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है।

तीन पेज का मिला सुसाइड नोट

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की रात लगभग नौ बजे धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाने और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना सोनपुरा मोहल्ला खजूरी कला इलाके में हुई थी। इस मामले में आरोपी फूल सिंह ठाकुर (Phool Singh Thakur), आरपी त्रिपाठी और वीरबल सिंह (Virbal Singh) है। घटना 20 अगस्त की सुबह आठ बजे हुई थी। मामला सुमेर सिंह पिता प्राण सिंह उम्र 50 साल की आत्महत्या का था। इस बात की सूचना पुलिस को माखन सिंह (Makhan Singh) ने दी थी। अवधपुरी पुलिस मर्ग 18/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। सुमेर सिंह (Sumer Singh) पनघट विकास ग्रामीण नाम से संस्था चलाता था। पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट जेब में मिला था। पत्र को जांच के लिए क्यूडी शाखा को भेजा गया था।

यह भी पढ़ें: यह शातिर चार जालसाज जिनका नेटवर्क गांव में फैला था, पुलिस को भी खबर है कि पीछे नेता का है हाथ

आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह (HC Rameshwar Singh) ने बताया कि पुलिस को दूसरा सुसाइड नोट फ्रिज के ऊपर मोबाइल के नीचे दबा मिला था। जिसमें बताया गया था कि एनजीओ का जो फंड मिलता था। उस फंड को आरोपी फुल सिंह ठाकुर, आरपी त्रिपाठी (RP Tripathi) और वीरबल सिंह को निकालने नहीं दे रहे थे। यह रकम करीब 30—35 लाख रुपए की थी। आरोपी भी एनजीओ के सेक्टर से जुड़े हैं। इस मामले के आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!