UP Gang Rape: भाई के दोस्तों ने अगवा कर किया गैंग रेप

Share

बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी, तीन आरोपी गिरफ्तार की एक की तलाश जारी

 

Uttar Pradesh Gang Rape
सांकेतिक फोटो

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) में कानून—व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां उन्नाव (Unnao Gang Rape) की घटना के बाद दूसरा मामला आगरा (Agra Crime) से सामने आया है। उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Gang Rape) में एक ही दिन के भीतर इन दो घटनाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ योगी (CM Aditya Nath Yogi) के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आगरा (#Agra Gang Rape) में झांसा देकर चार आरोपियों ने एक छात्रा को अगवा कर लिया। फिर उसके साथ गैंग रेप किया गया। आरोपी छात्रा के साथ तब तक ज्यादती करते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को दबोच लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। घटना उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Gang Rape) के आगरा (#Agra Gang Rape) शहर के गैलाना क्षेत्र की है। पीड़ित छात्रा की उम्र 20 साल है। वह घटना वाले दिन खंदारी चौराहे पर मौजूद कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए घर से निकली थी। तभी उसके भाई के दोस्त ज्ञानेंद्र का फोन आया। वह मेंडू हाथरस का रहने वाला है। उसने बताया कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेेंट हो गया है। हम उसे लेकर अस्पताल जा रहे है। यह खबर सुनते ही लड़की घबरा गई। उसने अस्पताल का पता पूछा तो ज्ञानेंद्र (Gyanendra) ने चौराहे पर मिलने के लिए कहा। पांच मिनट बाद सफेद रंग की कार से वह आ गया।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जो घोटाले में फंसने पर आरएसएस वालों को लेकर यह बोल गए

यह भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल की जुबानी, रिश्वत देने के लिए ब्याज पर पैसा देने के लिए तैयार
लड़की के बैठते ही ज्ञानेंद्र ने उसका मुंह रूमाल से बांध दिया। फिर सरसों के खेत में ले गया। जहां बारी—बारी से चार आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार किया। आरोपियों के जाने के बाद लड़की ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में घटना स्थल से अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार, गीतम सिंह, राजा उर्फ रोबिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस की टीम ने शिकायत के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:   Extramaritial Affair: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव यमुना नदी में बहाया
Don`t copy text!