Uttar Pradesh से Kidnap नाबालिग के साथ Ahmadabad में Rape

Share

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, मेले से किया गया था किशोरी को अगवा

Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक चित्र

बांदा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले में लगे एक मेले से नाबालिग (Minor Girl) को अगवा (Kidnap) कर लिया गया। आरोपी उसको अपने साथ अहमदाबाद (Ahmadabad) ले गए। जहां उसके साथ आरोपी ने बलात्कार (Minor Rape Case) किया। गुमशुदगी की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बांदा शहर के कुरसेजा गांव की है। यहां पर एक मेला (Mela) लगा हुआ था। जिसमें कुरसेजा गांव का एक परिवार मेले गया था। परिवार के साथ नाबालिग किशोरी (Minor Girl) भी थी जो अचानक गायब हो गई थी। मेले में काफी तलाशने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिवार ने थाना तिंदवारी में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने दो व्यक्तियों पर शक भी जताया था। लापता किशोरी की उम्र 14 साल है। जिन युवकों पर शक जताया गया था वह घर के आस—पास रहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने महिला चुन्नी पत्नी स्व.बाबू श्रीवास और उसके दोनों बेटों भूरा और त्रिलोकी के संबंध में जानकारी जुटाई।

शक के आधार पर परिवार से पुलिस ने पूछताछ भी की। घर की तलाशी में अगवा बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने भूरा (Bhura) और त्रिलोकी (Triloki) के साथ जब सख्ती दिखाई तो पूरा मामला सुलझ गया। दोनों ने बताया कि वह उसके नाबालिग दोस्त के साथ है। वह फिलहाल अहमदाबाद  (Ahmadabad) में ठहरे हुए हैं। पुलिस ने नाबालिग को अहमदाबाद से बरामद कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसको वह शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इससे पहले वह मेरे साथ कई बार बांदा में ही बलात्कार (Banda Rape Case) कर चुका है। आरोपी मुझे शादी का झांसा देकर मेले से अहमदाबाद ले गया था। यहां भी उसने एक सप्ताह तक मेरे साथ बलात्कार (Minor Rape Case) किया। पुलिस ने इस मामले में ज्यादती करने वाले मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें:   चीनी महिला के साथ खजुराहो के दो युवकों को चाय पीना पड़ा महंगा
Don`t copy text!