Uttar Pradesh Rape Case: बुजुर्ग महिला को नींद की गोली देकर सुलाया, महिला केयर टेकर के साथ वॉर्ड ब्यॉय ने किया रेप

Share

बलात्कार का बना ​लिया था वीडियो, महिला को कर रहा था आरोपी ब्लैकमेल

Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक फोटो

नोएडा। निजी अस्पताल (Private Hospital) के एक वार्ड ब्यॉय (Ward Boy) ने महिला के साथ बलात्कार (Rape) किया। वारदात उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोयडा (Noida) शहर में विनायक अस्पताल (Vinayak Hospital) में हुई थी। घटना छह महीने पुरानी है। रिपोर्ट देरी से दर्ज करने की वजह भी सामने आई है। आरोपी ने वारदात का वीडियो (Rape Video) बना लिया था। जिसको दिखाकर वह महिला को ब्लैकमेल (Blackmail) कर रहा था। इसके अलावा रिपोर्ट दर्ज कराने पर वीडियो को वायरल करने की वह धमकी देता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जून महीने में महिला विनायक अस्पताल गई थी। उसके साथ बुजुर्ग महिला थी। महिला उसकी रिश्ते में पोती लगती है। पीड़ित महिला का नोयडा में मायका है। वह घटना के कुछ दिन पहले ही दादी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर मायके आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अस्पताल के ही एक वॉर्ड ब्यॉय ने ज्यादती (Rape) की थी। इससे पहले आरोपी ने उसकी दादी को नींद की गोली देकर सुला दिया था। आरोपी ने फिर उसको पानी दिया जिसमें कुछ मिला हुआ था। उसको पीने के बाद मैं बेहोश हो गई। सुबह जब महिला की नींद खुली तो उसको अहसास हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद उसी वॉर्ड ब्यॉय से इस बात की उसने शिकायत की। आरोपी ने कहा कि उसने मेरे साथ बलात्कार किया है। जिसकी उसने वीडियो भी बना चुका है। उसको वायरल करने की धमकी देकर मुझे चुप रहने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें:   UP Crime- Film Actor बनाने का झांसा देकर पहुंचा दिया Red Light Area 

घटना की जानकारी परिवार को न देकर वह ससुराल चली गई। लेकिन, वारदात को वह भूल नहीं पा रही थी। जिसके कारण वह बीमार रहने लगी। इस बीमारी की वजह उसने पति को बताई तो वह उसको लेकर थाने पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्यॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी इस तरह से कई अन्य महिलाओं को भी अपना निशाना बना चुका है। पुलिस की टीम उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। ताकि किसी अन्य महिला की रिकॉर्डिंग से संबंधित जानकारी हासिल की जा सके।

Don`t copy text!