Tik Tok से थाना वॉक तक की अनूठी Love Story

Share

मुंबई से वाराणासी पहुंची लड़की से डरा लड़का पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंचा

Tik Tok
सांकेतिक चित्र

वाराणासी। सोशल मीडिया के क्राइम (Social Media Crime) अजीबो—गरीब होते हैं। ऐसे ही सोशल एप्प टिक टॉक (tik tok) से जुड़ा मामला सामने आया है। मामला प्रेम प्रसंग (Love Story) का है जिसमें थाने की पुलिस भी परेशान हो गई। वजह भी बेहद विचित्र (Shocked) थी। क्योंकि पुलिस से मदद मांगने लड़की नहीं लड़का पहुंचा था। लड़की चाहती थी कि लड़का शादी करे। जिसके लिए वह राजी नहीं था। काफी जद्दोजेहद के बाद पुलिस ने मामले को सुलझाया। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणासी (Varanasi) शहर का है।
जानकारी के अनुसार मुडुवाडीह थाने में बदहसवास लड़का पहुंचा। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका (Lover) से परेशान है। वह मुंबई (Mumbai) से भागकर उसके पास आई थी। उसने लड़की को मुंबई वापस लौटने के लिए समझाने की कोशिश की थी। लड़की वापस घर जाने को राजी नही थी। इसलिए वह उसे लेकर थाने पहुंच गया था। उसका कहना था कि अब पुलिस ही उसकी मदद कर सकती है। लड़के की परेशानी सुनकर मामला अफसरों तक पहुंचाया गया।

ऐसे शुरू हुई थी दोस्ती
लड़के ने पुलिस को बताया की वह सोशल एप्प (Social App) टिक टॉक चलाता है। इसी सोशल एप्प से उसकी दोस्ती (Friendship) फिर बातचीत शुरू हुई थी। जिसके बाद वह अच्छे दोस्त बन गए थे। दोस्ती की खातिर दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए थे। फिर दोनों फोन पर अक्सर बातचीत करते थे। लड़के ने बताया कि उसे वह लडकी पहले से अच्छी लगती थी। वह डरता था इसलिए कुछ नहीं बोल पाया। इसी बीच अचानक लड़की के जन्मदिन वाले दिन हिम्मत करके उसको अपने प्यार का इजहार कर दिया। जिसमें सामने से लड़की ने भी हामी भर दी।

यह भी पढ़ें:   Unnao Gang Rape: सुबह हैदराबाद एनकाउंटर पर खुशी मना रहे थे लोग, रात तक उन्नाव पीड़िता ने दम तोड़ा

यहां बिगड़ी बात
दोनों के प्यार का सिलसिला इतना परवान चढ़ा कि जीने—मरने और शादी तक करने की कसमें खा ली थी। अचानक लड़के का फोन खराब हो गया। वह काफी दिन तक बात नहीं कर पाया। लेकिन, लडकी अचानक मंडुवाडीह आ गई। लड़के को यकीन नहीं हुआ। वह फिर स्टेशन आया और लडकी को सामने देखकर घबरा गया। उसने लड़की को परिजनों को यह बात बताने के लिए बोली। उसे समझाने का भी प्रयास किया उसके खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा। लड़की न बात करने को राजी हुई और न ही वापस जाने के लिए तैयार। इसलिए घबराया लड़का दौड़ा—दौड़ा थाने पहुंच गया। हालांकि जो बात लड़की से लड़का कह रहा था वह पुलिस के कहने पर लड़की ने कर दिया। पुलिस ने परिजनों को लड़की के वाराणासी में होने की जानकारी दी।

Don`t copy text!