UP Crime: 11 रुपए की उधारी के लिए जिंदा जलाया

Share

आग की लपटों से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

UP Crime
सांकेतिक फोटो

कानपुर। आपने अभी तक सुना होगा जर जोरू और जमीन के पीछे हत्याएं हो जाती है। यह बहुत हद तक सच भी है। लेकिन, सिर्फ 11 रुपए के लिए जिंदा जलाने की बात आपने कभी सुनी है। नहीं ना, हम भी जानकारी मिलने पर हैरान हो गए थे। मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के कानुपर (Kanpur Crime) शहर का है। यहां कानपुर (#Kanpur Crime) के देहात इलाके में एक आग से झुलसकर व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हुआ था। पुलिस ने उसके आरोपी को पकड़ा तो उसने वह हैरान करने वाला सच उजागर किया जिसको जानकार पुलिस भी चौक गई।

जानकारी के अनुसार हत्या का मामला उत्तर प्रदेश (@Uttar Pradesh Crime) के कानपुर (@Kanpur Crime) देहात इलाके का हैं। घटना रूरा थाना क्षेत्र के एकघरा गांव की है। यहां राजन सिंह नाम के एक व्यक्ति की जलाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। इस मामले में परिजनों ने संजय यादव (Sanjay Yadav) नाम के एक दबंग पर शक जताया था। राजन सिंह (Rajan Singh) गांव में छोटी—मोटी पान दुकान चलाता है। इसी दुकान में संजय यादव अक्सर आता—जाता था। उसने राजन से 11 रुपए उधार में सामान लिया था। जिसको वह चुका नहीं पा रहा था। राजन ने इसी बात को लेकर एक दिन संजय को टोक दिया। इससे गुस्साए संजय ने उससे बहस कर ली। बहस इतनी बड़ी कि संजय ने राजन को दुकान के भीतर धकेला। फिर शटर गिराया और उसको जलाकर भाग गया।

यह भी पढ़ें:   Etah Rape: नाना को बताई दुष्कर्मी पिता की कहानी

चीख—पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे। उन्होंने राजन को दुकान से बाहर निकाला। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। राजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसको आग के हवाले किया था। था। डॉक्टरों ने बताया है कि राजन की हालत नाजुक है। इस कारण उसको कानपुर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। इधर, मामले की जानकारी​ मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Don`t copy text!