नाबालिग से तीन, महिला से पांच दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

Share

खेत पर गई थी विधवा महिला, दरिंदों ने घेर लिया

UP Gang Rape
सांकेतिक चित्र

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) के अलग-अलग मामले सामने आए है। पहला मामला बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से सामने आया। जहां 50 वर्षीय विधवा महिला से 5 लोगों ने बलात्कार किया। वहीं दूसरा मामला मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से सामने आया है। जहां 15 साल की लड़की से 3 युवकों ने गैंगरेप किया। दोनों ही मामलों में पीड़िताओं के अपहरण के बाद उन्हें हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

खेत पर बेसुध मिली महिला

बुलंदशहर जिले से सामने आई घटना में 50 वर्षीय महिला खेत गई थी। कई घंटों बाद भी जब वो वापस नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने गए थे। महिला के देवर की शिकायत पर पुलिस ने 376 (D) के तहत मामला दर्ज किया है। दो आरोपियों को पीड़ित पक्ष जानता है। वहीं तीन आरोपी अज्ञात है।

पीड़िता के देवर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात महिला घर के पास ही खेत पर गई थी। जब वो देर रात तक नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में गए। महिला बेसुध हालत में खेत पर मिली। महिला ने परिजन को बताया कि 5 दरिंदों ने उसके साथ बलात्कार किया। दो आरोपी पड़ोस के गांव के थे।

लड़की को जंगल ले गए थे आरोपी

वहीं मुजफ्फरनगर में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने 3 युवकों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक लड़की कचरा फेंकने घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान 3 आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:   Faridabad Brutal Murder Case: एक साथ चार लोगों की जान लेने वाले शख्स की हुई पहचान

आरोपी उसे अपहृत कर जंगल में ले गए। जहां बारी-बारी से बलात्कार किया। भोपा पुलिस के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ‘माफियाराज’, आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Don`t copy text!