Bhopal Road Mishap: अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने जा रहे पिता की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: अपनी बाइक से गिरकर जख्मी व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत

 

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने जा रहे पिता की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई। हादसा स्वयं की बाइक फिसलने से हुआ था। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident Death Case) की है। इधर, दो अन्य मौत के मामलों मेंं भी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर पीजी छात्रा की मौत परिवार में मातम
जिसमें भर्ती बेटा उसमें पिता की लाश पहुंची

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि हमीदिया अस्पताल में सड़क दुर्घटना में जख्मी 35 वर्षीय व्यक्ति को पहुंचाया गया। दुर्घटना गुरुवार रात करीब 10:45 बजे भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि जय कुमार (jay Kumar) पिता गोवर्धन उम्र 35 साल निवासी लखनपुरा जिला सागर का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। उसके 22 वर्षीय बेटा बीमारी के कारण हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसे वह देखने बाइक से आजमपुरा से आ रहा था। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच इमलिया जोड़ पर बाइक फिसल गई। सिर और गले में गंभीर चोट उसको आई थी। गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात पौने एक बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Jay Kumar Road Mishap) कर दिया।

गिरकर जख्मी मजदूर की मौत

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि महेंद्र साहू (Mahendra Sahu) पिता बनारसी उम्र 40 साल निवासी हिनोतिया आलम का रहने वाला था। महेंद्र मिस्त्री का काम करता था। गुरूवार को महेंद्र चिनार कम्पनी के बोरदा कजलीखेड़ा के पास साइट पर बांस की चाल पर खड़े होकर प्लास्टर कर रहा था। अचानक चाल का एक बांस टूट गया। इस कारण वह 15—20 फीट नीचे जमीन पर जाकर गिरा। लोग उसे जेके अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से उसे हमीदिया रैफर कर दिया था। गुरूवार सुबह 6:56 पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News:  तेरह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी दोषी करार

शराब—बीड़ी से परहेज

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बताया कि अंबाराम (Amba Ram) पिता प्रभूराम उम्र 60 साल निवासी क्रेशर इलाके का रहने वाला था। अंबाराम प्रायवेट मजदूरी करता था। वह शराब और बीडी पीने का आदी था। कुछ दिन से उसका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने शराब और बीड़ी पीने से मना किया था। तब भी वह रोज शराब पी रहा था। गुरूवार अचानक ज्यादा हालत खराब होने से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे सुबह आठ बजे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!