Bhopal Road Mishap: डिवाइडर से टकराकर पीजी छात्रा की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: अलग—अलग घटनाओं में युवती समेत दो लोगों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Bhopal Road Accident
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार पीजी की एक छात्रा की दर्दनाक मौत (Bhopal Road Mishap)हो गई। छात्रा रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। इधर, एक अन्य घटना में मजदूर की बीमारी से मौत (Bhopal Death Case) हो गई। पुलिस ने दोनों मामलोें में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिए है।

बाइक इन हालातों में टकराई

खजूरी थाना पुलिस ने बताया कि अंशिका जैन (Anshika Jain) पिता शांतिलाल जैन उम्र 22 साल निवासी रोशन बाग ऐशबाग की रहने वाली थी। अंशिका के पिता शांतिलाल प्रायवेट काम करते है। अंशिका पीजी की पढ़ाई कर रही थी। घटना से पहले वह उसके मौसा के घर देवास के पास गांव गई थी। गुरूवार मौसा के एक रिश्तेदार को भी भोपाल आना था। अंशिका उन्हीं की बाइक से भोपाल आ रही थी। फंदा के पास आते ही पाम गार्डन के पास अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों को चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया। अंशिका को सिर में गहरी चोट आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11:36 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मजदूर की मौत

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि बाल विहार रोड़ घोड़नक्कास के पास एक 55 साल के व्यक्ति का शव मिला। यह सूचना सलीम कुरैशी ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से पहचान पत्र मिला। मृतक का नाम जीवन लाल पता चतर सिंह उम्र 60 साल निवासी ग्राम करीमाबाद सिरोंज जिला विदिशा का रहने वाला था। मृतक मजदूरी करता था। कुछ समय से वह बीमार चल रहा था। पुलिस ने परिजनों को उसका शव सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: प्रॉपर्टी ब्रोकर की काली करतूत का पर्दाफाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!