समलैंगिक साथी को उतारा मौत के घाट, अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दे रहा था

Share

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Homosexual Relationship
सांकेतिक चित्र

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है। 46 वर्षीय शख्स की उसके समलैंगिक साथी (homosexual) ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को जला दिया था। पुलिस ने जंगल से जला हुआ शव बरामद किया था। सोमवार को मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया कि हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 46 वर्षीय शख्स के शव को ठाणे जिले के भिवंडी के जंगल में जलाया था। मरने वाला शख्स साउथ मुंबई का रहने वाला था। उसके और एक आरोपी के बीच समलैंगिक संबंध (homosexual relationship) थे।

शादी नहीं होने देना चाहता था

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 46 वर्षीय शख्स ने उसे अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दी थी। आरोपी की शादी होने वाली थी। उसने जब पीड़ित को इस बात की जानकारी दी तो वो उसे धमकी देने लगा। वो उसे धोखे से अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद 26 अगस्त से वो लापता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ेंः 16 साल की लड़की का दो साल से यौन शोषण कर रहा था 40 वर्षीय युवक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Covid Dedicated Vasai Hospital में 13 मौत पर कांग्रेस के नेता ने ऐसा दिया बयान
Don`t copy text!