नाबालिग का यौन शोषण कर रहा था तांत्रिक, ऐसे खुला राज

Share

पीड़िता के परिजन की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa Rape
सांकेतिक चित्र

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) जिले से नाबालिग के यौन शोषण (Minor Girl Raped) का मामला सामने आया है। जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) यहां एक तांत्रिक (Tantrik) पर 17 साल की लड़की का बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगा है। तांत्रिक ने झाड-फूंक के नाम पर एक महीने तक लड़की को बंधक बनाकर रखा था। जिसके बाद वो उसके घर जाकर भी दुष्कर्म करता था। पुलिस ने 44 वर्षीय तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को मीडिया को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इलाज के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग के माता-पिता को झांसा दिया था। आरोपी हब्बू मौलवी उर्फ शाकिर राजा कुरैशी उम्र 44 वर्ष को रविवार को गिरफ्तार किया गया। बीलासपुर के सीपत पुलिस थाने के एसएचओ जेपी गुप्ता ने बताया कि आरोपी को कोतमी सोनार गांव से दबोचा गया।

जीरो पर दर्ज की एफआईआर

एसएचओ जेपी गुप्ता ने बताया कि बीते सप्ताह मुंगेली जिले में रहने वाले पीड़िता के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जीरो पर दर्ज की गई एफआईआर शनिवार को सीपत पुलिस थाने ट्रांसफर की गई। शिकायत के मुताबिक पिछले साल जुलाई में पीड़िता की तबियत खराब रहने लगी थी। लिहाजा परिजन उसे जांजगीर चांपा जिले के बलौदा गांव में स्थित दरगाह पर लेकर गए थे। जहां उनकी मुलाकात आरोपी कुरैशी से हुई थी।

बंधक बनाकर रखा

Janjgir Champa Rape Case
सांकेतिक चित्र

तांत्रिक कुरैशी ने दावा किया था कि वो नाबालिग का इलाज कर देगा। उसने पीड़िता के परिजन से कहा कि वो उसे लुथरा गांव में स्थित उसके किराए के घर में छोड़ दें। तांत्रिक पर भरोसा करके माता-पिता ने अपनी बेटी को उसके हवाले कर दिया। जिसके बाद तांत्रिक ने नाबालिग को करीब एक महीने तक अपने साथ रखा। इस दौरान वो उसका यौन शोषण करता था। उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी दी। महीने भर बाद उसने नाबालिग को उसके घर पर छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:   परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतारा और कर ली आत्महत्या

घर आने-जाने लगा

Janjgir Champa Rape
सांकेतिक चित्र

घिनौनी वारदात को कई बार अंजाम देने के बाद भी तांत्रिक का मन नहीं भरा। लिहाजा उसने पीड़िता के घर आना-जाना शुरु कर दिया। वो उसके घर पर जाकर उसका बलात्कार करता था। पीड़िता के माता-पिता को जब ये बात पता चली तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी तांत्रिक कुरैशी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः 16 साल की लड़की का 2 साल से यौन शोषण कर रहा था 40 वर्षीय युवक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!